एक्सप्लोरर

Scorpio Horoscope 2022 : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Scorpio Horoscope 2022: वर्ष 2022 वृश्चिक राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है, ये साल कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, आइए जानते हैं.

Scorpio Horoscope 2022, वृश्चिक राशिफल : नूतन वर्ष के आते ही भाग्य में वृद्धि होगी. मानसिक तनावों को बढ़ाने वाली प्रमुख चिंताओं में इस वर्ष कमी आयेगी. विवादों को लेकर दिमाग अधिक सजग रखना चाहिए, क्योंकि लोगों से कुछ शत्रुता बढ़ेगी. कुछ नया कार्य सोचने वालों के लिए कौशल काम आयेगा. जहां एक ओर धन का प्रयोग अधिक होगा तो वहीं दूसरी ओर इसे पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

इस वर्ष साझेदारी का काम कर सकते हैं और आप साझेदारी के मामलों में लाभ कमाएंगे. जनवरी में ग्रहों का सकारात्मक  कांबिनेशन उच्चकोटि का लाभ दिलाने वाला है, लेकिन ध्यान रहें यह लाभ केवल तकनीकी कार्यों से ही मिल सकता है और उसके लिए आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा. फरवरी और मार्च के मध्य किसी कार्य से आकस्मिक एवं बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके लिए आपको आश्चर्य होगा. इस माह तीर्थाटन होगा, विदेश यात्रा व आसपास के प्रदेशों का भ्रमण करेंगे. कार्य में अत्यधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करेंगे. अप्रैल में कोई ऐसी घटना घट जाए जिससे आपको अपयश मिले.

घोर निराशा के क्षणों में एक नया मित्र मिलेगा, जो काफी समय तक आपकी मदद करेगा. जून में आपकी अपार लोकप्रियता होगी, लोग आपको जानने व आपसे बात करना चाहेंगे . इस समय आप अधिक विनम्र हो भी जाएंगे, लेकिन ध्यान रहें जीवन में बड़ी उपलब्धियों के समय पर आप व्यवहार में समुचितता बनाए रखने की कोशिश करें. यह माह हंसी-खुशी में जाएगा जिसमें शुभ घटनाओं की अधिकता होगी. आप बहुत दिनों से जिस शुभ परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसके होने की संभावना बन रही है. अगस्त में आप काफी उत्साह के साथ कार्य करेंगे परंतु पूरी प्रगति नहीं आने से माह के अंतिम दिनों में कुछ परेशानी रहेगी. आध्यात्मिक साधनों में बाधा आएगी, आपकी एकाग्रता भी भंग भी हो सकती है. सितंबर और अक्टूबर माह में आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है, ऐसे में मानसिक तनावों को दूर करने के लिए कामकाज से छुट्टी लेकर आराम को महत्व देना होगा. दिसंबर माह खर्चे लेकर आ रहा है, जिसमें की धार्मिक कार्यक्रम व मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. आपको अपने कार्य व्यवहार में बहुत सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस समय कोई कानूनी विवाद परेशान कर सकता है .

स्थानांतरण के साथ होगी उन्नति

आर्थिक एवं करियर- 2021 का अंत और 2022 की शुरुआत आजीविका क्षेत्रों में परिवर्तन की राह दिखा रही है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए जनवरी बहुत शानदार जाने वाला क्योंकि कई ग्रह मिलकर भाग्य को प्रभावित कर लक्ष्य तक पहुंचाएंगे. फरवरी में आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी और स्थानान्तरण आपकी इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा. माह के अंतिम सप्ताह में आजीविका के क्षेत्रों में कोई कार्यप्रणाली में अंतर करेंगे, जिसका असर आगे चलकर दिखेगा. विदेश कंपनियों में नौकरी करने वालों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा, यह उनके उन्नति का समय है. फरवरी में कोई नयी व्यावसायिक मैत्री भी शुरू हो सकती है . भागीदारी में इस समय कुछ अच्छे परिणाम आएंगे. यदि भागीदारी में कुछ बाधाएं आ रही हैं या आपसी मनमुटाव है तो संबंधों में सुधार आने की भी संभावनाएं बन रही हैं. मार्च का महीना काफी विविधतापूर्ण है. जिसमें एक तरफ आपकी आय बढ़ रही होगी दूसरी तरफ कुछ समस्याएं भी बढ़ती नजर आ रही है. इस समय गुप्त शत्रुओं को लेकर परेशान हो सकते हैं. कार्य को यदि प्लानिंग के साथ करेंगे तो निस्संदेह लाभ होगा.व्यवसाय क्षेत्रों में कार्यप्रणाली में कुछ ऐसे संशोधन करने होंगे  जिससे कि आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी. किसी भी प्रकार का  टैक्स समय से भरना होगा.

मई और जून में नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. प्राइवेट सेक्टर और व्यापार में नियम विरुद्ध कार्य न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है. जुलाई माह खुदरा व्यापारियों के लिए अच्छी होगी और बेहतर लाभ की संभावना है, व्यापार के सिलसिले में यात्राएं सफल होगी. प्रबंधन थोड़ा मुश्किल होगा परंतु आप कोशिश करेंगे तो काम चल जाएगा. अचानक घटनाक्रम तीव्र हो जाएगा. आपके सोचे हुए कार्यों में भारी रुकावट आएगी, ऐसा लगेगा कि जैसे सभी रूठ गए हों. मतिभ्रम से आप कोई न कोई गलत निर्णय कर लेंगे. किसी सरकारी आदमी व्यक्ति के साथ वाद विवाद हो सकता है. स्वयं की गलती हो तो क्षमा मांग कर विवाद समाप्त करना सर्वोत्तम रहेगा. अगस्त व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है इसमें आर्थिक लाभ सामान्य से अधिक होगा. दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी, जीवनसाथी के नाम से किए जाने वाले व्यवसाय में लाभ होगा. इस माह आपका भाग्य अनुकूल है और जो काम कठिनाई से हो रहे थे, वह भी आसानी से और बेहतर ढंग से हो सकेंगे. पिता के व्यवसाय या नौकरी में अच्छा समय रहेगा और संभवत उन्हें कोई अच्छा लाभ भी होगा .

अगस्त का अंतिम सप्ताह कुछ नवीनता लिए होगा, जिसमें आप आर्थिक लाभ के लिए नए-नए उपाय खोजने और कुछ नया करने की सोचेंगे. सितंबर और अक्टूबर का माह महत्वपूर्ण रहेगा जब आप आजीविका के विषयों में संशोधन करने की सोचेंगे इस समय नया काम हाथ में ले सकते हैं और उसमें फायदे होंगे. यह बहुत लाभकारी समय है जिसमें आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर व्यवसाय को आगे ले जाएंगे. व्यापार में आ रही अनिश्चितता को समाप्त कराने में सफल रहेंगे. दिसंबर माह में व्यापार में ग्राहकों और ऑफिस में उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलने की सलाह है. 

त्वचा रोग के प्रति रहें सावधान 

स्वास्थ्य - इस वर्ष सर्वप्रथम पुराने रोगों से छुटकारा मिल पाएगा. मन मस्तिष्क को हल्का रखने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना होगा, जो लोग नियमित तौर पर मेडिटेशन आदि नहीं कर पाते हैं, उन्हें कम से कम 30 मिनट ध्यान अवश्य लगाना चाहिए. आपको वाहन इत्यादि चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिये. मार्च-अप्रैल माह में यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही हो तो आपको तुरंत निर्णय लेते हुए इसके समाधान का कोई न कोई रास्ता खोजना होगा. जून में त्वचा से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं, ऐसे में इस समय कोशिश करनी होगी कि कॉस्मेटिक्स में एक्सपेरिमेंट न करें. ऊंचाई से गिर कर चोट लग सकती है अतः सावधानी बरते. आप स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं. जुलाई में यात्राएं अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा. घर से बाहर रहने के दौरान अपने भोजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस समय अकसर पेट से संबंधित समस्या रहेगी.

अगस्त और सितंबर में उन लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिनको श्वास का रोग है. इस दौरान ठंड से बचकर रहना होगा. इस राशि के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की सलाह है. अक्टूबर में रक्त चाप कुछ बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, यदि यह समस्या पहले से है तो इस दौरान डॉक्टर से संपर्क में रहना होगा. यदि  वजन अधिक है तो उनको वजन कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए. नियमित रूप खानपान ठीक करें और शारीरिक श्रम बढ़ाने की सलाह है.

भाई बहनों के साथ रखनी होगी ट्यूनिंग

परिवार एवं समाज- यह वर्ष उनके लिए भी अत्यंत शुभ जाने वाला है, जो मकान खरीदने और बनवाने की सोच रहे हैं. जनवरी माह भाई-बहनों के लिए थोड़ा कठिन  हो सकता है, लेकिन दूसरी ओर आजीविका अच्छी चलती रहेगी और घरों में मंगल कार्य हो सकते हैं. छोटे भाई-बहन के लिए अनुकूल समय रहेगा. फरवरी से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक मां की ओर से कुछ परेशान रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर मां के स्वास्थ्य की चिंता भी सता सकती है. परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने में खर्च करेंगे. जून में संतान की समस्याओं के निवारण होगा परंतु जीवनसाथी के संबंध में दूरियां देखने को मिल सकता है, ऐसे में समझदारी दिखानी होगी नहीं तो मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. जुलाई में वस्त्र-आभूषण पर खर्च अधिक होगा.

महीने के दूसरे सप्ताह में भूमि व वाहन संबंधी कोई चिंता हो सकती है. अगस्त माह का प्रारंभ गृह कलह की कमी से होगा और अनबन भी समाप्त हो जाएगी. यदि कोई पुराना भूमि व वाहन है और उसे बेचने के लिए बातें चल रही हैं तो यह सही समय रहेगा. पिता के लिए यह माह शुभ रहेगा, जब उनका मान-सम्मान बढ़ेगा, और आजीविका के क्षेत्र में अच्छी उन्नति की संभावना रहेगी परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ेगी. यदि वह वृद्ध आयु के हैं तो अलर्ट रहने की सलाह है. सितंबर और नवम्बर में संयुक्त परिवार में रहने वालों को कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका शांति के साथ निवारण करना होगा.

माह का तीसरा सप्ताह में अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. जिनकी बात पक्की हो चुकी है उनको विवाह संपन्न होगा. दिसंबर माह में घर के बुजुर्गों की भी कृपा रहेगी, उनके साथ समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती नजर आ रही है, जीवनसाथी की उन्नति होगी. माह के तीसरे सप्ताह तक परिवार में खुशियां आएगी जिससे सभी नकारात्मकता दूर होगी और आप सकारात्मक महसूस करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 3 November 2026: मंगलवार को शुक्ल योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान!
Kal Ka Rashifal 3 November 2026: मंगलवार को शुक्ल योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को विदेशी डील और धनु को विशेष सम्मान!
5 नवंबर को एकादशी भी, द्वादशी भी! कैसे ?
Rama Ekadashi 2026: पांच नवंबर को एकादशी और गोवत्स द्वादशी दोनों कैसे? पंचांग में छिपा है जवाब
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: कर्क में चंद्रमा, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए मौके
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: कर्क में चंद्रमा, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए मौके
Aaj Ka Kanya Rashifal 2 November 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ और पद-वेतन में जोरदार बढ़ोतरी, वाहन-मशीनरी की खरीद व कानूनी अड़चनें दूर
Aaj Ka Kanya Rashifal 2 November 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ और पद-वेतन में जोरदार बढ़ोतरी, वाहन-मशीनरी की खरीद व कानूनी अड़चनें दूर

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
Ranabaali OTT Release: विजय-रश्मिका की 'रणबाली' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म! जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'रणबाली' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म! जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget