एक्सप्लोरर

Jyeshtha Purnima Daan 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों के दान से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Jyeshtha Purnima 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा 4 जून को है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है. आइए जानते हैं कि इस किन चीजों का दान करना शुभ होता है.

Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन स्नान-दान करना बहुत पुण्यदायी होता है. माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 4 जून को रखा जाएगा. इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन करें इन चीजों का दान

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा, जप-तप और स्नान-किया जाता है. इस दिन स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से जीवन खुशियों से भर जाता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान करें. ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा का स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाने और हल्दी से उनका तिलक करने से भी उनकी कृपा बरसती है. अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर धन की तिजोरी में रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.
  • माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इस दिन सुबह-सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद फलदायी होता है. इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान और पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार जरुरतमंदों को दान जरूर करें. 
  • पुराणों में ज्येष्ठ पूर्णिमा को बहुत खास बताया गया है. इस दिन श्रद्धालु गंगा जल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए जाते है. इस महीने में गर्मी तेज होती है इसलिए ऋषियों ने पूर्णिमा पर अन्न और जल दान का विधान बताया है. पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान और जल की पूजा का भी विशेष महत्व होता है.

ये भी पढ़ें

इन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं जून का महीना, रहना होगा बहुत संभल कर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget