एक्सप्लोरर

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह रखना होगा दिमाग और मन को शांत, बड़े भाई- बहन से हो सकता है धन लाभ

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी बात को तूल देने से बचना चाहिए और यदि ऐसी स्थितियां बनती है तो इस पर शांत मन से विचार करके ही बात को आगे बढ़ाए. खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे जिससे प्रत्येंक कार्य को करने में मन लगेगा. दिमाग और मन दोनों ही शांत रखना होगा. ऐसा करने से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे.

वाणी में विनम्रता रहने वाली है. यह मधुरता और विनम्रता ही समाज में आपकी छवि को मजबूत करेगी और लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त होगा. परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य एवं शांति बनाए रखें. मन में कुछ करने क्रियेटिव करने का विचार आ रहा है तो उसके लिए समय निकालें. फ़िजूल खर्चों को कम करके रखना होगा अन्यथा बैंक बैलेंस कम होते देर नहीं लगेगी.

Panchak 2022 : फरवरी में इस डेट लग जाएगा 'पंचक', नहीं किए जाते हैं ये पांच कार्य

आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह कर्क राशि वाले अपना फोकस बैंक-बैलेंस का ग्राफ बढ़ाने की ओर करें. ऑफिस में टीम के साथ ऑनलाइन कनेक्ट रहें, इससे काम को लेकर नया सीखने का मौका मिलेगा. नौकरी बदलने की संभावना है. ग्रहीय स्थितियां ऑफिशियल काम को उच्च स्तर तक ले जाने की ओर इशारा कर रही हैं. प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को लाभ होगा. ऑफिशियल कार्यों में प्रयास लाभ के रूप में प्राप्त होगा अर्थात मेहनत रंग लाएगी. ऑफिशियल पॉलिटिक्स में बिल्कुल न पड़ें, इससे बॉस की नजरों में आपकी छवि खराब हो सकती है. व्यापारी वर्ग ग्राहकों से ताल-मेल बनाए रखें. व्यापार बढ़ाने की ओऱ सफलता मिलेगी. नया व्यापार स्टार्ट करने की रूप -रेखा बन सकती है. संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बनी हुई है, कोई ऐसा मौका मिले तो इसे भुनाएं. अनावश्यक खर्च वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं हैं. मेडिकल के कारोबार करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

स्वास्थ्य- कर्क राशि वाले इस सप्ताह दुर्घटना संबंधित कार्यों से सचेत रहें. वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है. कैल्शियम की कमी से दिक्कत हो सकती है. हड्डियों में दर्द परेशानी का मुख्य कारण होगा. कान से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. ज्यादा समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ठीक होगा. हाथों की केयर करनी होगी. चोट-चपेट लग सकती है. किचन में चाकू या नुकीली चीजों का इस्तेमाल बहुत सावधानी पूर्वक करना होगा. वजन को नियंत्रित करने पर ध्यान दें. रोज टहलने की आदत डालें. स्वास्थ्य लाभ के लिए धैर्य और शांत चित्त रहें. बेकार का गुस्सा और तनाव स्वास्थ्य में नरमी का कारण बनेगा.

परिवार एवं समाज- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहना होगा. कोई भी समस्या होने पर इसे सुलझाने के लिए अपने पूरे प्रयास जारी रखने होंगे. रिश्तों में अपनापन लाने की कोशिश करें. बड़े भाई बहनों से धन लाभ हो सकता है. उनसे रिश्ते मधुर रखें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. आपके द्वारा किए जा रहे परिवार के लिए कार्यों से लोग खुश होंगे. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी देख-रेख में कोई कोताही न बरतें. घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है, जिसके कारण व्यस्थता बढे़गी.

यह भी पढ़ें:
Astrology : इस राशि की लड़कियों का दिमाग पढ़ पाना होता है बहुत ही मुश्किल, अपनी ही धुन में रहती हैं मगन

Chanakya Niti: मनुष्य को कभी नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन में मिलता है कष्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Kal Ka Rashifal 2 July 2026: गुरुवार को श्रवण नक्षत्र का महासंयोग, मेष, मकर और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
गुरुवार को श्रवण नक्षत्र का महासंयोग, चंद्रमा के गोचर से मेष, मकर और मीन सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, Meta को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp User ID से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
Explained: अब जब क्रूड ऑयल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल, डीजल, LPG और CNG क्यों नहीं? क्यो कंज्यूमर्स को नहीं मिल रहा हक
जब क्रूड ऑयल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीजल और LPG क्यों नहीं? क्यो कंज्यूमर्स को नहीं मिल रहा हक
Viral Video : मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान
Embed widget