एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में बहुत काम आते हैं ये टोटके, बन जाते हैं हर काम

Holika Dahan 2025 Totke: होलिका दहन होली से एक दिन पूर्व किया जाता है. इस साल 13 मार्च को होलिका दहन है. इस दिन कुछ टोटके करने से होलिका दहन की अग्नि में आपकी सभी समस्याएं भी जलकर खाक हो जाएगी.

Holika Dahan 2025 Totke: यूं तो सभी तीज-त्योहार खुशियों के साथ मनाए जाते हैं और त्योहार खुशियों का प्रतीक भी होते हैं. अलग-अलग रंग अलग अलग पद्धति और प्रथाओं से जुड़े तमाम त्योहारों में एक है होली का त्योहार. पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि के लिए भी त्योहारों को मनाया जाता है.

लेकिन क्या आपको पता है को त्योहारों से आपकी तमाम समस्याएं भी खत्म होती हैं. होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू होता है और रंगों की फुहार से सब सराबोर होते हैं. अगर आप नौकरी से परेशान हैं, बिटिया की शादी नहीं हो रही,घर में क्लेश रहता है तो होली का पर्व आपके इन सभी अधूरे कामों को पूरा कर सकता है. बस आपको होलिका दहन पर ये छोटे-छोटे टोटके करने होंगे। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के वक्त इन्हें करने से बिगड़े काम बन जाते हैं.

विज्ञान ने भले ही देश दुनिया में खूब तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी प्रथाएं, मान्यताएं और अलग-अलग आस्था जीवित है. जन्म होने से लेकर मृत्यु के बीच हमारे बड़े-बुजुर्ग तमाम ऐसी प्रथा और रिवाजों को अपने अमल में ले कर चल रहे हैं, जो शायद आज के युग में हमें अजीब लगे जैसे- नजर उतारना, बुरी बालाओं को उतारना, शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना या ऐसे ही बहुत से टोटके जिनपर विश्वास टिका हुआ है कि ऐसा करने से हमारे लिए अच्छा होगा. इसी तरह के टोटकों को लेकर आचार्य रविन्द्र द्विवेदी ने बताया कि हमारे सनातन में आज भी ऐसे टोटके हैं जिन्हें करने से बिगड़े काम बन जाते हैं.

होलिका दहन में काम आते हैं ये  टोटके

बिटिया के विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए: अगर आपकी बेटी की शादी नहीं हो रही और कई प्रयास के बाद भी बात नहीं बन पा रही है तो होलिका दहन के दिन हल्दी की 5 गांठों को लेकर अपनी बेटी के ऊपर से 7 बात क्लॉक वॉयस घूमकर होलिका दहन के वक्त अग्नि में फेंक दें, जिससे आपकी बेटी की शादी की सभी रुकावटें खत्म हो जाएंगी.

घर के कलह-क्लेश को दूर करने का टोटका: अगर आपके घर में क्लेश होते हैं और आए दिन आप उनसे जूझते हैं तो इस समस्या को भी होलिका दहन के दौरान खत्म किया सकता है. सरसों के एक चुटकी दाने लेकर उसे 6 बार सीधा और एक बार उल्टा अपने ऊपर से घुमाएं और ऐसा घर के सभी लोगों के साथ करें और उस सरसों के दानों को होलिका में डाल दें जिससे माना जाता है कि क्लेश खत्म होते हैं.

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए टोटका: अगर आप पर किसी बुरी शक्तियों का असर है तो आप होलिका दहन के वक्त करें ये काम ,अपनी लंबाई का धागा लेकर उसे अपने सिर से लेकर पांव तक नाप लें और फिर उसे अपने सिर के ऊपर से 7 बार सीधा घुमाकर होली की अग्नि में डाल कर भस्म कर दें, जिससे आपके ऊपर की सभी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी.

शारीरिक बीमारी को दूर करने का टोटका: अगर आपको किसी बीमारी या शारीरिक दोष से परेशान है तो शरीर में हल्दी और बेसन का उबटन लगाकर उसे रगड़ें और उससे निकलने वाले गंदगी को इकट्ठाकर होली दहन के वक्त जलती अग्नि में उसे फेंक दें, जिससे आपकी समस्याओं कम किया जा सकता है.

इन सभी टोटकों को लोग जमाने से करते चले आ रहे हैं और ये प्रथा ,परंपरा में ये शामिल हैं. भले ही अब विज्ञान आगे बढ़ रहा हो लेकिन इनका वजूद आज भी कायम है. पूजन पाठ करने वाले विद्वान आज भी इन टोटकों  के जरिए कुछ इंसानी समस्याओं को दूर करने की बात करते हैं. हालाकि ये सभी टोटके अपनी निजी सूझ बूझ पर निर्भर हैं, इसके कोई ऐसे प्रमाण नहीं मिले हैं जिन्हें पुख्ता माना जाए. लेकिन इन्हें मानने वाले आज भी तमाम लोग हैं.

ये भी पढ़ें: Guru Gochar 2025: गुरु 2025 में एक नहीं, दो नहीं तो कितनी बार बदलेंगे राशि, इससे किन राशियों को रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget