एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh Grahan: हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 में होंगे कुल 6 ग्रहण, जानें किस ग्रहण का भारत पर प्रभाव

Hindu Nav Varsh Grahan: हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है. ज्योतिष के अनुसार हिंदू नववर्ष में कुल छह ग्रहण लगेंगे. लेकिन इसमें केवल एक ही ग्रहण भारत में दिखेगा और इसका प्रभाव भी पड़ेगा.

Hindu Nav Varsh Grahan 2023-2024 in India: चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से विक्रम संवत 2080 हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है. इस साल हिंदू नववर्ष की कुंडली वृश्चिक लग्न में बनी है. बृहद संहिता के अनुसार, हिंदू नववर्ष के राजा बुध और मंत्री शुक्र हैं.

अंग्रेजी कैलेंडर में 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है और दुनियाभर इस दिन नया साल मनाया जाता है. लेकिन वैदिक ज्योतिष और हिंदू पंचांग में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के अनुसार नया साल मनाया जाता है, जोकि चैत्र महीने में होता है. इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है.

हिंदू नववर्ष में लगेंगे कुल 6 ग्रहण

ज्योतष के अनुसार, इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कुल 4 ग्रहण लेंगेगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे. लेकिन हिंदू नववर्ष में इस साल कुल 6 ग्रहण होंगे. इसमें तीन सूर्य और तीन चंद्र ग्रहण होंगे. जानते हैं कब-कब लगेंगे ये.

कब-कब लेंगेगे हिंदू नववर्ष में ग्रहण

हिंदू नववर्ष का ग्रहण क्रमश: 20 अप्रैल 2023, 5 मई 2023, 14 अक्टूबर 2023, 28 अक्टूबर 2023 , 25 मार्च 2024 और 8 अप्रैल 2024 को लगेगा.

  • पहला ग्रहण: यह सूर्य ग्रहण होगा जोकि वैशाख अमावस्या पर  गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा.
  • दूसरा ग्रहण:  शुक्रवार 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा के दिन दूसरा ग्रहण लगेगा. यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
  • तीसरा ग्रहण: साल का तीसरा ग्रहण अश्विन अमावस्या पर शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण होगा, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
  • चौथा ग्रहण: 28-29 अक्टूबर 2023 को अश्विन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा.
  • पांचवा ग्रहण: सोमवार 25 मार्च 2024 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खंडच्छायायुक्त चंद्र ग्रहण लगेगा.
  • छठा ग्रहण: हिंदू नववर्ष का आखिरी ग्रहण सोमवार 8 अप्रैल 2024 को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा.

कुल छह ग्रहण का भारत पर प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, नववर्ष में लगने वाले कुछ छह ग्रहण में केवल एक चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा और इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य होगा. यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा. इसके अलावा अन्य पांच ग्रहण का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालांकि ग्रहण का प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Somvar Vrat Udyapan: शिवजी का स्मरण कर करें सोमवार व्रत का उद्यापन, यहां जानिए सरल विधि, सामग्री और नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: नवरात्रि की सप्तमी पर सुबह बदलेगा नक्षत्र, मेष से मीन तक पढ़ें शनिवार का राशिफल
मेष को सलाह, तुला को बातचीत और मीन को काम पर ध्यान देना होगा, पढ़ें 17 अक्टूबर का पूरा राशिफल
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget