एक्सप्लोरर

Dev Uthani Ekadashi 2023: आज देवउठनी एकादशी के दिन करें दीपक के ये खास उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी को प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता है. माना जाता है कि आज के दिन ही भगवान विष्णु 4 महीने बाद निद्रा से जागते हैं.

Dev Uthani Ekadashi: आज 23 नवंबर को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. देवउठनी एकादशी सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद जागते हैं. जगत के पालनहार के जागते ही 4 महीनों से रुके हुए सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे. 

इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है. देवउठनी एकादशी का व्रत करने वालों को स्वर्ग और बैकुंठ की प्राप्ति होती है. इस दिन कुछ उपायों को करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस दिन किए गए कुछ उपायों से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है.

देवउठनी एकादशी के दिन करें ये उपाय

  • माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने और शाम के समय इसके पास दीपक जलाने से भगवान विष्णु आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. 
  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी जी के पास शुद्ध घी के 11 दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें. इस मंत्र का जाप करते हुए तुलसी जी की 11 बार परिक्रमा करें. ऐसा करने से मां तुलसी आपके सभी रोग-दोष दूर करेंगी और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. 
  • देवउठनी एकादशी के दिन पूजन के समय श्री हरि को पैसे चढ़ाएं. इसके बाद इन पैसों को अपने पर्स में संभालकर रख लें. माना जाता है कि इससे धन में बढ़ोतरी होने लगती है.
  • अगर विवाह में बाधा आ रही है तो इस एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन करना चाहिए. साथ ही, तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करने से विवाह में आ रही रूकावटें दूर होती हैं. इस दिन तुलसी पूजन में तुलसी नामाष्टक का पाठ करने से लंबी बीमारी से छुटकारा मिलता है.
  • नौकरी या करोबार में तरक्की पाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन श्यामा तुलसी की जड़ का एक टुकड़ा लें और उसे पीले कपड़े में बांधकर ऑफिस या दुकान में रख दें. ऐसा करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है.

ये भी पढ़ें

इस विधि से करें तुलसी विवाह, जीवन के सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: मेष को मिलेगा बड़ा मौका, मिथुन का रुका पैसा आएगा, ये 2 राशियां रहें सावधान
आज इन राशियों पर मेहरबान रहेगा मेष राशि का चंद्रमा, पढ़ें 29 सितंबर का राशिफल

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget