एक्सप्लोरर

Tulsi Vivah 2023: इस विधि से करें तुलसी विवाह, जीवन के सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

Tulsi Marriage 2023: कार्तिक मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इस माह में तुलसी विवाह किया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ तुलसी का विवाह किया जाता है.

Tulsi Vivah Vidhi: कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी दीपावली के बाद आती है. मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में 4 माह शयन के बाद जागते हैं. इस एकादशी पर भगवान हरि के जागने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन भी किया जाता है. इस बार तुलसी विवाह 24 नवंबर के दिन होगा.

तुलसी विवाह का आयोजन 

शास्त्रों में तुलसी विवाह का आयोजन करना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ तुलसी का विवाह कराने की परपंरा है. इस दिन विधि पूर्वक तुलसी विवाह करने से जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. माना जाता है कि तुलसी विवाह का आयोजन जो भी व्यक्ति करता है उसे उसका अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होता है. तुलसी विवाह पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है. शालिग्राम भगवान जी को भगवान विष्णु के ही प्रतिरूप माने जाते हैं. माना जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार का मां तुलसी के साथ विवाह हुआ था. इसीलिए इस दिन हमें तुलसी विवाह का आयोजन करना चाहिए. 

इस विधि से करें तुलसी विवाह 

तुलसी विवाह में तुलसी के वृक्ष और शालिग्राम की यह शादी सामान्य विवाह की तरह पूरे धूमधाम से की जाती है. इस दिन तुलसी के माध्यम से भगवान का आह्वान किया जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि जिन दंपत्तियों के कन्या नहीं होती हैं, उन्हें जीवन में एक बार तुलसी का विवाह जरूर करना चाहिए. इससे कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता है. तुलसी विवाह करने से दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है.

तुलसी विवाह के लिए सबस पहले तुलसी का पौधा एक पटरे पर आंगन, छत या पूजा घर में बिलकुल बीच में रखें. तुलसी के गमले के ऊपर गन्ने का मंडप सजाएं. तुलसी देवी पर समस्त सुहाग सामग्री के साथ लाल चुनरी चढ़ाएं. अब गमले में शालिग्राम जी रखें. उन पर तिल चढ़ाएं. तुलसी और शालिग्राम जी पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं. गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप करें और उसकी पूजन करें. हिंदू धर्म में विवाह के समय बोला जाने वाला मंगलाष्टक पढ़ें. 

कपूर से तुलसी मां की आरती करें और प्रसाद चढ़ाएं. 11 बार तुलसी जी की परिक्रमा करें. इसके बाद प्रसाद को मुख्य आहार के साथ ग्रहण करें. प्रसाद वितरण करें. पूजा समाप्ति पर घर के सभी सदस्य चारों तरफ से पटिए को उठा कर भगवान विष्णु से जागने का आह्वान करें.

ये भी पढ़ें

तुलसी विवाह के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Makar Rashifal 20 August 2026: 11वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मकर राशि वाले जुड़ेंगे बड़ी कंपनी से, बिगड़े रिश्ते सुधरने से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी
Dhanu Rashifal 20 August 2026: 12वें चंद्रमा से धनु राशि वाले फालतू खर्चों व नए निवेश से बचें, संतान के मामलों में बरतें समझदारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget