एक्सप्लोरर

Astrology Numerology : समाज से जुड़े होते हैं मूलांक 2 वाले, शिव पूजा से मिलता है सुख

Numerology : मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के स्वभाव और उनसे जुड़े रहस्य लोकप्रिय होते हैं. जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है. उनका मूलांक 2 है. इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है.

Astrology Numerology : भारतीय ज्योतिष का ही एक अंग अंक ज्योतिष भी  है. इसमें हम जन्मतिथि के अंको को जोड़कर आए मूलांक के द्वारा निर्धारित ग्रहों और उनके स्वभाव के बारे में जानते हैं.  जिस व्यक्ति का जन्म 2 मूलांक के अंतर्गत आता है, व्यक्ति उसी मूलांक के अनुसार कार्य करता है. इससे हम अपने भविष्य घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं बारे में जान सकते हैं. आज हम बात करेंगे मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के स्वभाव और उनसे जुड़े रहस्यों के बारे में. जिन लोगों का जन्म माह की 2, 11, 20 ओर 29 तारीख को होता है. उनका मूलांक 2 होता है. इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. चंद्र की प्रकृति शीतल, शांत और चांदनी देने वाली होती है. उसी प्रकार इस मूलांक के लोगों का स्वभाव भी अत्यधिक शांत होता है. इस मूलांक के व्यक्ति तन के साथ-साथ मन से भी खूबसूरत हैं और यह सुंदर लोगों की ओर आकर्षित भी जल्दी होते हैं. हालांकि इनके इस गुण के कारण कई बार इनके सामने कई समस्याएं भी आ जाती है. 
 
विचार और सिद्धांत बनाता है प्रेरण स्रोत
मूलांक 2 के व्यक्ति मन के धनी होते है और बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं. ये स्वभाव से  मृदुभाषी, कल्पनाशील, शांत और कोमल होते हैं. इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है और अपने इस गुण के कारण यह दूसरों से ज्यादा सम्मान प्राप्त करते हैं और लोकप्रिय बन जाते हैं. विचारों और सिद्धांतों के धनी होते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनते हैं. ये विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल परेशान न होते हुए आसानी से बाजी मारने में सक्षम होते हैं. यह लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते और अधिकतर इनके साथ में कोई न कोई रहता है.

सफलता के लिए शुभ दिन 
मूलांक 2 के लोगों के लिए 2, 11, 20, 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती है. भविष्य के लिए यदि कोई बड़ा कदम उठाना चाहते हैं तो यह तिथियां विशेष रूप से अच्छी मानी जाती है. इन लोगों के लिए सोमवार, शुक्रवार और रविवार प्रायः शुभ वार होते हैं. इन दिनों को सफलता पाने के लिए शुभ माना जाता है. 

शांति का प्रतीक सफेद रंग होता है शुभ
रंग भरा संसार किसे पसंद नहीं होता. मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्र होता और उनका संबंधित शुभ रंग सफेद होता है. जो शांत मन का प्रतीक है, इसलिए इस मूलांक के लोगों का शुभ रंग कर्पूरी, धूप-छांव, अंगूरी तथा हल्का हरा रंग होता है. इन लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि दिए गए शुभ रंगों का प्रयोग अधिक से अधिक लें.

शिव पूजा दिलाती है हर क्षेत्र में सफलता
मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के इष्ट देव भगवान शिव है. महादेव ने चंद्र को अपने शीश पर स्थान दिया है, इसलिए दोनों में एक अलौकिक संबंध है. अपने जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि और सफलता के लिए शिव जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है. इन लोगों को रोज शिवलिंग में जल चढ़ाना चाहिए.  

मित्र सुख पाते हैं मूलांक 2 वाले
मूलांक दो के व्यक्ति वफादार होते हैं, ये भावुक स्वभाव के अच्छे मित्र साबित होते हैं. दूसरों के दुःख-दर्द की इनमे अच्छी समझ होती है. अगर वे कहते हैं आप को प्यार करते हैं तो आप उन पर विश्वास कर सकते हैं. इनमें दूसरों के दुख और सुख को जल्दी समझ लेते हैं. यदि कोई इन्हें अपनी आपबीती बताए तो यह कहा जा सकता है कि संवेदनशील होकर सामने वाली की बात सुनते हैं और अच्छे श्रोता भी होते हैं. इनके खूब सारे मित्र होते हैं, सौंदर्य प्रेमी भी होते है. इन्हे सजना-संवरना बहुत पसंद होता है. 

क्रिएटिविटी से जुड़ा कर्मक्षेत्र दिलाता है प्रसिद्धि
द्रव्य पदार्थ, ठेकेदारी, चिकित्सा, ज्वैलरी, दंत चिकित्सा, पशुपालन, पर्यटन, एजेंट, फल-फूल, दूध-दही, संपादन, लेखन, अभिनय, नृत्य इत्यादि क्षेत्रों में व्यवसाय करना इनके लिए लाभदायक साबित होता है. अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनमें राजनेता बनने के गुण होते हैं और अपने प्रतिद्वंदियों के लिए एक प्रबल दावेदार साबित होते हैं. बैंकिंग सेक्टर से जुड़ना फलदायी होता है. जिन व्यक्तियों का कर्मक्षेत्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है, वह प्रसिद्धि हासिल करने में सक्षम होते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadra Kaal Today: आज 2:47 बजे भद्रा खत्म, फिर भी शुभ काम के लिए क्यों करना होगा इंतजार?
आज दोपहर 2:47 बजे भद्रा खत्म, लेकिन तुरंत शुभ काम क्यों नहीं कर सकते? राहुकाल का पेच समझें
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget