एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal Tula 7 August 2025: आज साहस और धन लाभ का योग! क्या रिश्ते बदलेंगे? जानें गुरुवार का तुला राशिफल

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 7 August 2025: तुला राशिफल वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 7 August 2025: तुला राशि आज का दिन चन्द्रमा तृतीय भाव में होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और मुश्किल परिस्थितियों को भी अपनी चतुराई से संभाल लेंगे. बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए नई दिशा खोलेगा.

परिवार राशिफल: यदि आपके घर में बेटी है तो आज उसके साथ संवाद करके आपको मानसिक सुकून मिलेगा. परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी का योग है.

लव राशिफल: चंद्रमा की स्थिति के कारण रिश्तों को लेकर सजग रहने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा न दें. प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें वरना दूरियां बन सकती हैं.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. आर्थिक गतिविधियों को बेहतर करने के प्रयास सफल होंगे. धन लाभ के नए स्त्रोत मिल सकते हैं. जरूरत से ज्यादा सोचने से मौके हाथ से निकल सकते हैं.

नौकरी राशिफल: विष्कुंभ और प्रीति योग के प्रभाव से आज काम समय पर पूरे होंगे. सीनियर से रिश्ते बेहतर होंगे. विदेश में नौकरी की चाह रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है.

युवा और करियर राशिफल: करियर को लेकर प्रयासरत युवाओं को किसी समस्या का समाधान मिलेगा. विद्यार्थियों को दिन की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन का अंत संतोषजनक रहेगा.

धन राशिफल: उधार या निवेश से धन प्राप्ति की संभावना बन सकती है. धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

हेल्थ राशिफल: मानसिक शांति जरूरी है, वरना थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. जरूरतमंद की मदद करें और छोटे-बुजुर्गों से स्नेह रखें.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और दिन की शुरुआत उनके नाम से करें.

FAQs:

प्र. क्या आज तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा?
हाँ, युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को राहत देने वाली खबरें मिल सकती हैं.

प्र. क्या आज तुला राशि के प्रेम जीवन में कुछ बदल सकता है?
हां, रिश्तों में सतर्कता रखें, भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम
Tula Rashifal 18 August 2026: तुला राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुक्ल योग से खुलेंगे नए इनकम सोर्स व प्रोडक्शन में नई टेक्नोलॉजी से होगा लाभ
Tula Rashifal 18 August 2026: तुला राशि में रहेंगे चंद्रमा, शुक्ल योग से खुलेंगे नए इनकम सोर्स व प्रोडक्शन में नई टेक्नोलॉजी से होगा लाभ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget