एक्सप्लोरर

Buffalo Farming: डेरी बिजनेस में चार चांद लगा देंगी भैंस की टॉप 5 नस्लें, यहां जानिये इनके बारे में

Dairy Farming: भैंस पालन के जरिये डेरी व्यवसाय को सफल बनाने के लिये भैंस की अच्छी नस्लों का चुनाव करना जरूरी है.

Top 5 Breeds of Buffalo: भारत में डेरी फार्मिंग (Dairy Farming) के लिये भैंस पालन (Buffalo Farming) काफी प्रचलन में है. गांव में लोग खेती के साथ-साथ भैंस पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. भैंस पालन के जरिये डेरी व्यवसाय(Dairy Business) को सफल बनाने के लिये  भैंस की अच्छी नस्लों का चुनाव करना जरूरी है. भैंसों के लिये हरा चारा, पशु आहार, बेहतर रखरखाव और समय-समय पर चिकित्सा जांच (Buffalo Health) करवाना भी जरूरी है. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर भैंस पालन करेंगे तो कमाई में चार चांद लग जायेंगे. भैंस पालन से बेहतर दूध उत्पादन(Milk Production) करके अच्छी प्रजातियों(Buffalo Breeds) का चुनाव भी जरूरी है, इसलिये विशेषज्ञ (Animal Experts) भैंस की ये 5 प्रमुख प्रजातियों को पालने की सलाह देते हैं.


Buffalo Farming: डेरी बिजनेस में चार चांद लगा देंगी भैंस की टॉप 5 नस्लें, यहां जानिये इनके बारे में

मुर्रा भैंस
मुर्रा भैंस को दुनिया की सबसे ज्यादा दुधारू भैंस के तौर पर पहचानते हैं. मूल रूप से भारत की जमीन से ताल्लुक रखने वाली मुर्रा भैंस उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पशु पालकों की पहली पसंद है. अच्छी खुराक और रखरखाव के चलते मुर्रा भैंस साल भर में 1000-3000 लीटर तक दूध देती है.

सुरती
छोटे किसानों की आमदनी को दोगुना करने में सुरती भैंस का बड़ा योगदान रहता है, वैसे तो ये गुजरात से ताल्लुक रखती है, लेकिन उत्तर भारत में डेरी फार्मिंग के लिये काफी लोकप्रिय है. बाकी भैंसों के मुकाबले सुरती भैंस का आकार थोड़ा छोटा होता है, लेकिन अच्छे पशु आहार खिलाने पर ये साल भर में 1600-1800 लीटर दूध दे देती है.

जाफराबादी
मजबूत कद-काठी वाली जाफराबादी भैंस से भी अच्छी मात्रा में दूध मिल जाता है. इसके दूध में 8% फैट होता है, जिससे शरीर को मजबूती मिलती है. ये गुजरात के गिर जंगलों से ताल्लुक रखती है. जाफराबादी भैंस से साल भर  में 1800-2900 लीटर दूध का उत्पादन मिल जाता है.

मेहसाना
मेहसाना भैंस सुरती और मुर्रा भैंस की क्रॉस ब्रीडिंग का रिजल्ट है, जो दूसरी नस्लों की तुलना में काफी शांत स्वभावी होती हैं. मेहसाना भैंस के दूध में वसा की 7% मात्रा होती है. साल भर में इस भैंस को पालकर 1800 से 2000 लीटर दूध उत्पादन ले सकते हैं.

भदावरी
चंबल, बेतवा और यमुना नदी के निकटवर्ती इलाकों में पाई जाने वाली भदावरी नस्ल उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के किसानों की आमदनी (Farmers Income) बढ़ाने में भी काफी मददगार है. ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदावरी से ताल्लुक रखती है. इसके दूध में सबसे ज्यादा फैट (Fat Milk Production) होता है और इसके दूध से निकला घी पोषण से भरपूर माना जाता है. भदावरी भैंस पालकर साल भर में1600 से 1800 लीटर दूध का उत्पादन ले सकते हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

बहेंगी दूध की नदियां, जल्द अपनायें Smart Dairy Farming का नु्स्खा

Desi Cow Farming: खेती के साथ अच्छे मुनाफे के लिये करें देसी गाय पालन, इस तरह करें गायों की देखभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में चाय की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद
बिहार में चाय की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद
सिंचाई की चिंता होगी खत्म, किसानों के काम आएगी यह योजना
सिंचाई की चिंता होगी खत्म, किसानों के काम आएगी यह योजना
PM Kisan Nidhi: जिन किसानों ने अब तक नहीं ली किसान निधि, क्या वे भी उठा सकते हैं लाभ?
जिन किसानों ने अब तक नहीं ली किसान निधि, क्या वे भी उठा सकते हैं लाभ?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget