एक्सप्लोरर

Rice Farming: कम पानी में बंपर उपज देगी धान की स्वर्ण शक्ति किस्म, सीधी बिजाई करने पर मिलेगा दोगुना फायदा

Paddy Cultivation:सूखा पड़ने पर भी स्वर्ण शक्ति धान पर कुछ खास असर नहीं होता, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी ये किस्म 15 दिन तक जमकर खड़ी रहती है.

Advanced Variety Swarn Shakti: खरीफ सीजन (Kharif Season) की ज्यादातर फसलों से बेहतर उत्पादन के लिये अच्छी बारिश या अधिक मात्रा में सिंचाई (Irrigation) की जरूरत होती है. दो फसलें की खेती का पानी अकेला धान की खेती (Paddy Cultivation) में खर्च होता है, जिससे कम बारिश वाले इलाकों में धान की खेती करना चुनौती पूर्ण काम बन जाता है. कृषि वैज्ञानिक भी पानी की ज्यादा खपत को देखते हुये कई राज्यों को धान की खेती नहीं करने की सलाह देते हैं.

इस समस्या का समाधान करते हुये कृषि विज्ञान केंद्र, जमुई और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पटना के वैज्ञानिकों (Agriculture Scientist) ने मिलकर कम पानी में बंपर पैदावार (High production in Shortage of Water) देने वाली किस्म स्वर्ण शक्ति (Swarn Shakti) का आविष्कार किया है.


Rice Farming: कम पानी में बंपर उपज देगी धान की स्वर्ण शक्ति किस्म, सीधी बिजाई करने पर मिलेगा दोगुना फायदा

स्वर्ण शक्ति धान की खासियत
कम पानी वाले इलाके, असिंचित क्षेत्र या कम बारिश वाले इलाकों में स्वर्ण शक्ति धान उगाने पर दूसरी किस्मों से ज्यादा उत्पादन मिलता है. 

  • रिपोर्ट्स की मानें तो अचानक सूखा पड़ने पर भी इस किस्म की धान पर कुछ खास असर नहीं होता.
  • ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी ये किस्म 15 दिन तक जमकर खड़ी रहती है.
  • स्वर्ण शक्ति धान उगाने पर कम खर्च और कम पानी में ही अच्छी पैदावार मिल जाती है.
  • यह एक मध्यम अवधि की किस्म है जो 115-120 दिन में पक जाती है.एक हेक्टेयर खेत से स्वर्ण शक्ति धान से 45-50 क्विंटल तक स्वस्थ उत्पादन लिया जा सकता है. 


Rice Farming: कम पानी में बंपर उपज देगी धान की स्वर्ण शक्ति किस्म, सीधी बिजाई करने पर मिलेगा दोगुना फायदा

ऐसे करें बुवाई

  • स्वर्ण शक्ति धान (Swarn Shakti Paddy)की बुवाई के लिये जून-जुलाई का समय सबसे बेहतर रहता हैं.
  • इस दौरान सीड़ ड्रिल विधि (Seed Dril Method)से बुवाई के लिये 25-30 किग्रा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बीजदर का प्रयोग करना चाहिये.
  • खेत में बीजों की बुवाई से पहले इन्हें थीरम और कार्बेंडाजिम से उपचारित कर लेना चाहिये.
  • फसल की अच्छी बढ़वार के लिये खेत में 120 किग्रा. नाइट्रोजन, 60 किग्रा. फास्फोरस और 40 किग्रा. पोटाश को गोबर की खाद में मिलकार खेत में डाल देना चाहिये.
  • इसकी बुवाई के लिये खेत में जल भराव, कीचड़ या नर्सरी तैयार करने की जरूरत नहीं होती.
  • हल्की नमी वाले खेत में सीड़ ड्रिल की मदद से 3-5 से.मी. गहराई और 20 सेमी. दूरी वाली लाइनों में इसकी बुवाई की जाती है.
  • सूखाग्रस्त इलाकों में भी इसकी खेती करने के लिये सिर्फ हल्की नमी की जरूरत होती है.
  • स्वर्ण शक्ति धान (Swarn Shakti Rice) की बुवाई के बाद खेतों में खरपतवारों का प्रकोप बढ़ जाता है.
  • इस समस्या के लिये खेत में निराई-गुड़ाई करते रहें, जिससे फसल को भी बढ़ने में मदद मिलेगी.


Rice Farming: कम पानी में बंपर उपज देगी धान की स्वर्ण शक्ति किस्म, सीधी बिजाई करने पर मिलेगा दोगुना फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:

Rice Farming: पुराने तरीके छोड़िए, इस खास तरीके से करें धान की खेती, दोगुनी पैदावार के साथ होगी डबल कमाई

Rice Farming: तेजी से बढेंगे धान के कल्ले, ज्यादा पैदावार के लिये धान की फसल में जरूर करें ये 5 काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget