एक्सप्लोरर

Strawberry Farming: सर्दी में स्ट्रॉबेरी उगाकर आप कमा सकते हैं अच्छे पैसे, खेती करने का पूरा प्लान ये रहा

Strawberry Cultivation: सर्दियां आते ही स्ट्रॉबेरी भी ट्रेंड में आ जाती है. पहाड़ी इलाकों का ये फल सर्दियां आने पर मैदानी राज्यों में भी उगा सकते हैं. ये साधारण फलों से ज्यादा पैसा दिलवा सकती है.

Strawberry Fruit: पिछले कुछ समय तक स्ट्रॉबेरी सिर्फ पहाड़ी इलाकों और ठंड प्रदेशों तक ही सीमित थी, लेकिन अब मैदानी इलाकों में भी सर्दियां आ गई है. ये किसानों के लिए मौका है. इस सर्दी के सीजन में किसी पारंपरिक या साधारण फल-सब्जी की खेती करने के बजाए स्ट्रॉबेरी का प्रोडक्शन ले सकते हैं. बाकी फल-सब्जियों की तरह ही स्ट्रॉबेरी की खेती करना भी आसान है. आजकल बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों में तक में स्ट्रॉबेरी आसानी से बिक जाती है. विदेशी फल है, इसलिए डिमांड भी ज्यादा होती है. आइए जानते हैं किन इलाकों में लाल-लज़ीज़ स्ट्रॉबेरी उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी की किस्में
दुनियाभर में स्ट्रॉबेरी की कुछ 600 किस्में मौजूद है, जिसमें से कमारोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीड चार्ली, एलिस्ता और फेयर फॉक्स जैसी किस्में भारत में उगाई जाती है. इन किस्मों खेत में  बुवाई करने पर 40 से 50 दिनों के अंदर फसल तैयार हो जाती है. स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए खेत में बैड बनाएं और मल्चिंग पेपर लगाकर ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था करें. फर्टिलाइजर के बजाए गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करें. इससे स्ट्रॉबेरी की खेती की लागत कम और मुनाफा बढ़ जाएगा.

इन राज्यों में करें स्ट्रॉबेरी की खेती
भारतीय फसल सीजन की बात करें तो रबी मौसम में ही स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में उगाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी अब यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी उगा सकते है. इन राज्यों में खेती करने के लिए मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं, जिससे पता लगाया जा सके कि मिट्टी और जलवायु स्ट्रॉबेरी के अनुकूल है भी या नहीं. अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक या कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी से कमाई 
स्ट्रॉबेरी की खेती ठीक उसी कहावत की तरह है कि जितना शक्कर डालेंगे, उतना ही मीठा होगा. इसकी खेती से किसान 12 से 15 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है अच्छी तकनीक का इस्तेमाल, अच्छी वैरायटी के सीड्स, अच्छी देखभाल, स्ट्रॉबेरी की जानकारी, मार्केटिंग और फूड प्रोसेसिंग. जी हां, बाजार में स्ट्रॉबेरी सिर्फ फल के तौर पर नहीं बिकती. इसके फूड प्रोडक्ट्स भी काफी फेमस हैं. इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए को 1 एकड़ खेत में 22 हजार पौधे लगा सकते हैं.

50 दिन के बाद प्रति दिन 5 से 6 किलो का प्रोडक्शन मिलता है.हर पौधा 500 से 700 ग्राम फ्रूट्स दे सकता है.इस तरह एक सीजन में स्ट्रॉबेरी का 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं, जिसे ई-नाम जैसे ट्रेडिंग पोर्टल पर भी बेच सकते हैं और 12 लाख तक कमा सकते हैं. अगर 20 से 25 लाख तक कमाना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी की प्रोसेसिंग यूनिट को एग्री बिजनेस योजना के तहत चालू कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार पैसा भी देती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इन राज्यों के एग्री प्रोडक्ट्स ने विदेश में मचाई धूम, बढ़ती डिमांड के साथ तेज हुआ निर्यात, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget