एक्सप्लोरर

DAP और यूरिया डाल-डालकर बेजान हो गई है मिट्टी, इस तरीके से फिर से हो जाएगी उपजाऊ

Soil Fertility Tips: केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल से बेजान हो चुकी मिट्टी में फिर से जान फूंकने के लिए आपको ये तरीके आजमाने होंगे. जिनसे मिट्टी की सेहत सुधरेगी और खेती उपजाऊ बनी रहेगी.

Soil Fertility Tips: आजकल हमारे खेतों की हालत कुछ ऐसी हो गई है कि बिना डीएपी और यूरिया के एक पत्ता भी नहीं हिलता. सालों से लगातार एक ही तरह की खेती और रसायनों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने मिट्टी की जान निकाल दी है. मिट्टी अब सिर्फ सख्त और बेजान धूल बनकर रह गई है. जिसमें पोषक तत्वों की भारी कमी हो गई है. किसान भाई ज्यादा पैदावार के चक्कर में खाद की बोरी पर बोरी तो डाल रहे हैं. 

लेकिन उसका असर फसल पर कम और जमीन की सेहत पर ज्यादा बुरा पड़ रहा है. अगर वक्त रहते हमने अपनी मिट्टी को रिचार्ज करने का तरीका नहीं बदला. तो आने वाले समय में खेती करना नामुमकिन हो जाएगा. लेकिन घबराइए मत एक ऐसा तरीका है जो आपकी बंजर होती जमीन में फिर से जान फूंक सकता है. 

एमबी प्लाऊ यूज करें

मिट्टी को फिर से उपजाऊ बनाने का सबसे पहला कदम है उसे गहरी नींद से जगाना. जब हम सालों तक एक ही गहराई पर जुताई करते हैं. तो जमीन के नीचे एक बहुत सख्त परत बन जाती है जिसे हार्ड पैन कहते हैं. यह परत खाद और पानी को नीचे जाने से रोक देती है. इस समस्या का पक्का इलाज है एमबी प्लाऊ (मोल्ड बोर्ड हल). 

यह नार्मल हल की तरह मिट्टी को सिर्फ खुरचता नहीं है. बल्कि उसे पूरी तरह से ऊपर से नीचे पलट देता है. जब नीचे की ताजी और पोषक तत्वों से भरी मिट्टी ऊपर आती है. तो फसल को नई ताकत मिलती है. यह प्रोसेस मिट्टी की बनावट को अंदर से सुधार देती है और उसे फिर से भुरभुरा बना देती है.

यह भी पढ़ें:बढ़ती गर्मी में तालाब में हो जाती है ऑक्सीजन की कमी, इन तरीकों से करें मछलियों की हिफाजत

इन तरीकों से मिट्टी का इलाज

जब आप एमबी प्लाऊ से खेत की गहरी जुताई करते हैं. तो मिट्टी के कणों के बीच फंसी जहरीली गैसें बाहर निकल जाती हैं और ताजी हवा अंदर तक पहुंचती है. तेज गर्मियों में जब आप मिट्टी पलटते हैं. तो सूरज की किरणें जमीन के अंदर छिपे कीड़ों, उनके अंडों और फंगस को खत्म कर देती हैं. यह एक तरह का नेचुरल सैनिटाइजेशन है.

 जिसके लिए आपको किसी महंगे कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा गहरी जुताई से जमीन की पानी सोखने की क्षमता बढ़ जाती है. बारिश का पानी सीधा जमीन के अंदर जाकर स्टोर होता है. जिससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बरकरार रहती है और फसलों को सूखे से लड़ने की ताकत मिलती है.

गहरी जुताई से होने वाले फायदे

  • मिट्टी पलटने से जमीन की ऊपरी सख्त परत टूट जाती है जिससे पौधों की जड़ें काफी गहराई तक जाकर पोषण ले पाती हैं.
  • खेत में मौजूद पुरानी फसलों के डंठल और खरपतवार जमीन के नीचे दब जाते हैं, जो सड़कर नेचुरल ऑर्गेनिक खाद का काम करते हैं.
  • गहरी जुताई करने से मिट्टी में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है. इससे फायदेमंद माइक्रोब्स तेजी से बढ़ने लगते हैं.
  • इस तकनीक से केमिकल और महंगी खाद पर होने वाला खर्च कम हो जाता है. क्योंकि मिट्टी खुद को नैचुरली बैलेंस करने लगती है.
  • जल धारण क्षमता बढ़ने की वजह से सिंचाई कम करनी पड़ती है और फसलें खराब मौसम में भी मजबूती से खड़ी रहती हैं.

यह भी पढ़ें: किसानों की किस्मत बदल देगी यह स्विस बकरी, 7 लीटर दूध के साथ बना देगी मालामाल

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
Unhealthy Soil: खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
इस बार इन किसानों के खाते में अटक जाएगी पीएम किसान निधी की अलगी किस्त, घर बैठे ऐसे कराएं ठीक
इस बार इन किसानों के खाते में अटक जाएगी पीएम किसान निधी की अलगी किस्त, घर बैठे ऐसे कराएं ठीक
Advertisement

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget