एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: इस वजह से पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त आने में हो रही है देरी, जानिए क्या है राज्य सरकार का रोल

पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त किसानों को नहीं मिली है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के कारण किस्त आने में देरी हो रही है.

PM Kisan Scheme 13th Installment: 12 वीं किस्त किसानों तक पहुंचने में खासी लेट हो गई थी. 13 वीं किस्त आने में भी देर हो रही है. पिछले साल जनवरी के पहले सप्ताह में ही किसानों के खाते में किस्त पहुंच गई थी. इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही थी. लेकिन जनवरी का तीसरा सप्ताह चल रहा है. किस्त का अता पता तक नहीं है. किसान खाते में किस्त आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से भी अधिकारिक तौर पर किस्त को लेकर स्थिति नहीं की गई है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर किस्त आने में इतनी देर क्यों हो रही है?

पात्रों के सत्यापन में देरी से अटक रही किस्त

किसानों के खाते तक पहुंचने में 12 वीं किस्त भी करीब डेढ़ महीने लेट हो गई थी. अब 13 वीं किस्त का भी यही हाल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी किस्त न जारी होने के पीछे वजह पात्र और अपात्रों का हो रहा वेरिफिकेशन है. केंद्र सरकार किसी भी सूरत में अपात्रों के खाते में पैसा नहीं भेजना चाहती है. उसकी कोशिश है कि केवल पात्रों को उनका हक मिले. जिन किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए योजना की शुरूआत की गई है. 

10 करोड़ से अधिक किसानों का हो रहा सत्यापन

केंद्र सरकार किस्त जारी करने के लिए 10 करोड़ से अधिक किसानों का वेरिफिकेशन कर रही है. देखा जा रहा है कि किसान का ई-केवाईसी होना चाहिए. भूमि के रिकॉर्ड में किसान का मालिक दर्ज होना चाहिए. किसान का बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा हो. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. जो किसान इन शर्तां पर खरा है. उसे ही किस्त जारी करने की सूची में शामिल किया गया है. इन शर्तां को पूरा न करने वाले किसान अपात्र हैं. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान इन शर्तां को पूरा नहीं कर रहा है तो तुरंत इन्हें पूरा कर लें. 

11 वीं किस्त में हुआ था सबसे अधिक भुगतान

केंद्र सरकार ने पिछले साल 31 मई को पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त जारी की थी. तब 10.45 करोड़ किसानों को 22,552 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए. यह अभी तक का सबसे बड़ा भुगतान है. लेकिन 17 अक्टूबर को 12वीं किस्त के रूप में केवल 8.42 करोड़ किसानों को ही पीएम किसान की किस्त जारी की गई. भुगतान के रूप में करीब 17 हजार करोड़ रुपये किसानों को जारी किया गया. केंद्र सरकार पारदर्शिता बढ़ाने, धोखाधड़ी कम करने के लिए यह कदम उठा रही है. इस कदम में केंद्र सरकार राज्य सरकारों का भी सहयोग ले रही है.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- कैसे पता लगाएं कि आलू जमीन के अंदर पककर तैयार हुआ है या नहीं, यहां जान लें सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget