एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम मोदी ने जारी की 13वीं किस्त... कैसे पता चलेगा कि इस बार आपके 2,000 रुपये आए हैं या नहीं?

PM Kisan Samman Nidhi: यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो मोबाइल पर SMS के माध्यम से 13वीं किस्त की अपडेट मिल जाएगी. यदि पैसा नहीं पहुंचे तो इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

PM Kisan 13th Installment Release: किसानों के कल्याण से ही कृषि क्षेत्र का विकास संभव है. इस काम को और भी आसान बना रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत आज पीएम मोदी ने 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर की है. ये धनराशि किसानों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में अहम रोल अदा कर रही है. कर्नाटक के बेलगावी में विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 2.5 लाख करोड़ बिना किसी बिचौलिया के सीधा लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में जमा करवाए जाते हैं. इनमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक किसान बहनों को मिलते हैं.

कई किसानों के मन में शंका है कि 13वीं किस्त का पैसा खाते में पहुंचने पर पता कैसे चलेगा? तो आपको बता दें कि ई-केवाईसी और  आधार सीडिंग अपडेट के बाद सीधा बैंक की ओर से किसानों के पास SMS के माध्यम से जानकारी पहुंचा दी जाएगी. 

ऑनलाइन चेक करें

ऐसा जरूरी नहीं है कि पीएम किसान की 13वीं किस्त रिलीज होते ही आपके खाते में 2,000 रुपये पहुंच जाएं. इस काम में थोड़ा समय लग सकता है. किसान भाई चाहें तो इन किस्तों को पाने में हो रही देरी की शिकायत सीधा कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं.अधिक जानकारी के लिए बैंक शाखा में संपर्क करें. चाहें तो ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी जानकारी ले सते हैं. 

यहां करें शिकायत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा यदि खाते में नहीं पहुंचा है तो योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर Help Desk पर शिकायत करें.

  • पीएम किसान योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर- 155261 भी जारी किया गया है. 
  • पीएम किसान के टोल फ्री नंबर- 18001155266, 011-23381092, 011-24300606 पर भी कॉल कर सकते हैं.
  • किसान अपनी शिकायत लिखकर ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in पर भी भेज सकते हैं.

क्यों नहीं आया होगा पैसा?

पीएम किसान योजना के नए नियमों के मुताबिक, 13वीं किस्त का पैसा उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी और आधार सीडिंग  करवाई है. आप चाहें तो 5 मिनट के अंदर घर बैठे अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दाईं ओर Ekyc के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां किसान अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • अब Search पर क्लिक करते ही नया वेब पेज खुलेगा. 
  • यहां किसान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं और Get OTP पर क्लिक करें.
  • अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिले OTP को वेबसाइट पर दर्ज करें.
  • इस तरह चंद मिनटों में आपकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी.

पैसा ना मिले तो क्या करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसान भाई अपना बेनेफिशियरी स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • किसान का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके Get Data पर क्लिक करें.
  • यदि कोई समस्या आ रही है तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ई-मित्र केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं

यह भी पढ़ें:- घर बैठे किसान जान सकते हैं अपने पशुओं की लोकेशन, कमाल है IDMC की ये नई टेक्नोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget