एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: 1 महीने बाद भी खाते में नहीं पहुंची 13वीं किस्त? कहीं इस गलती की वजह से तो ऐसा नहीं है...

PM Kisan 13th Installment: लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 27 फरवरी को 13वीं किस्त जारी की गई थी, लेकिन कई किसानों को महीनेभर बाद भी 2,000 रुपये नहीं मिल पाए हैं. इसके पीछे ये गलतियां हो सकती हैं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देश के छोटे-सीमांत किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान किया है. इस स्कीम के तहत सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये पैसा दो-दो हजार रुपये की 3 किस्तों में डीबीटी के माध्यम से किसानों को भेजा जाता है. अभी तक किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. हाल ही में, 27 फरवरी को 13वीं किस्त 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में डाली गई थी. लेकिन कई किसानों को तकनीकी समस्या के चलते पैसा नहीं मिल पाया. इसकी पीछे दस्तावेजों में भी गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं.

कई किसान अपने डोक्यूमेंट्स या उनमें दी गई जानकारी को अपडेट करवाते हैं, लेकिन सरकार को इसकी जानकारी नहीं होती. पुराने रिकॉर्ड से किसानों की इन्फॉर्मेशन मैच नहीं होती, इसलिए पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाता. किसान चाहें तो आसानी से अपनी गतलियों को सुधार सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर सुविधा भी दी गई है.

कैसे ठीक करें दस्तावेजों की गतलियां

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दाईं ओर Farmer's Corner के सेक्शन में Change Beneficiary Name के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • नया वेब पेज खुलने पर किसान अपनी आधार कार्ड संख्या और मांगी गई जानकारियां भर दें.
  • सभी जानकारियां सेव होने के बाद पोर्टल पर नाम बदलने की सहूलियत दे दी जाएगी.
  • यदि आपको स्क्रीन पर अपनी जानकारियां ना दिखाई पडे तो हो सकता है आपका डेटा बेस पोर्टल पर सेव ना हो.
  • ऐसी स्थिति  में अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संबंधित अधिकारी से बातचीत करें.
  • पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर किसान अपना लाभार्थी स्टेटस, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग भी चेक कर सकते हैं.
  • इस काम में ई-मित्र केंद्र या जन सेवा केंद्र की सहायता ली जा सकती है.

यहां लगाएं फोन

कई बार किसानों को तकनीकी चीजें समझने में दिक्कत आ रही होती है. सभी जानकारियां ठीक होने के बावजूद खाते में पैसा नहीं पहुंचता. ऐसी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने पीएम किसान हेल्प डेस्क की सुविधा भी जारी की है.

किसान चाहें तो हेल्प डेस्क के टोलफ्री नंबर- 155261 या 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं. पीएम किसान की हेल्पलाइन 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. किसी वजह से फोन लाइन में दिक्कत आ रही है तो अपनी समस्या ऑफिशियल मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in पर भी लिखकर मेल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश की इस चाय को मिला जीआई टैग, बढ़ जाएगी किसानों की इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर से ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी, किसान यहां करें आवेदन
ट्रैक्टर से ड्रोन तक पर मिलेगी सब्सिडी, किसान यहां करें आवेदन
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget