एक्सप्लोरर

​PM Kisan Nidhi: पाना चाहते हैं पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, आज ही कर लें ये काम, वरना बैंक के लगाएंगे चक्कर

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई कुछ जरूरी कामों को पूरा कर लें. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

PM Kisan Nidhi 18th Installment: किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत किसान भाइयों के खातों में हर साल 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. ये रुपये किसानों के खातों में तीन किस्तों में भेजे जाते हैं. हर किस्त पर सरकार किसान भाइयों के खाते में 2 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित करती है. इस योजना के तहत अभी तक 17 किस्त जारी की जा चुकी हैं. किसान भाई अगर आगे भी इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो कुछ जरूरी काम अवश्य कर लें.

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

दरअसल, पीएम किसान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ो किसान भाइयों को मिल रहा है. अब किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो अगली किस्त अक्टूबर माह में जारी हो सकती है. लेकिन उससे पहले किसानों को जरूरी काम निपटाने होंगे. यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को जरूर लिंक करवा लें. अगर आप ये काम नहीं करेंगे तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है. इसके अलावा अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आज ही उसे भी कर लें.  

इन डिटेल्स को सही से भरें

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय किसान भाई दर्ज की गई डिटेल्स को जरूर चेक कर लें. आवेदन पत्र में नाम, जेंडर, आधार नंबर, अकाउंट नंबर जैसी डिटेल्स सही-सही भरें. गलत भरने पर आप योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं. जिन किसान भाइयों ने अभी तक अपनी जमीन का सत्यापन नहीं कराया है. उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इन नंबरों की लें मदद

किसान भाई योजना से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in की मदद ले सकते हैं. किसान भाई नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। किसान भाई अगर किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर 155261 की मदद ले सकते हैं. योजना से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए किसान भाई 1800115526 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पानी की कम खपत से लेकर खेत की उर्वरता बढ़ाने तक दलहन की पैदावार है बेहद खास, जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
Duck Farming In Paddy Fields: बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget