एक्सप्लोरर

PM Kisan Mandhan Yojana: क्या है किसान मानधन योजना, जानें किन किसानों को मिलता है लाभ

PM Kisan Mandhan Yojana: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एक राष्ट्रीय पेंशन योजना है, इस योजना में शामिल होने के लिए आपसे कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है.

सरकार की ओर से किसानों के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं, ऐसी ही एक योजना भारत सरकार की तरफ से शुरू की गई है. हम बात कर रहे हैं, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की. इस योजना को भारत सरकार की तरफ से 2018 में शुरू किया गया था. आइए हम आपको बताते हैं कि योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है और इसके क्या नियम हैं. 

3 हजार रुपये की पेंशन

यह एक राष्ट्रीय पेंशन योजना है. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को फायदा देना है. इस योजना के लिए किसानों को केवल 55 रुपए का हर महीने निवेश करना है और उन्हें 60 साल की उम्र पार करने के बाद हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाते हैं. बता दें कि इस योजना में शामिल होने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है. अगर आप कुछ समय बाद इस योजना को छोड़ना चाहते हैं, तो जितना अपने योगदान दिया है, उतना आपको ब्याज सहित वापस कर दिया जाएगा.

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत जितना आप जमा करते हैं उतनी ही ज्यादा पेंशन राशि आपको मिलती है. जिन किसानों के पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है, जिनकी वार्षिक आय 18 लाख से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको नियमित रूप से योगदान करने की आवश्यकता होती है.

योजना की आधिकारिक वेबसाइट

आप अपनी आय के अनुसार 1 महीने 3 महीने या 6 महीने के आधार पर योगदान कर सकते हैं. सरकार आपकी योगदान राशि का मिलान करेगी. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से जुड़ी जानकारी लेने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जा सकते हैं. इसके अलावा जो किसान नेशनल पेंशन सिस्टम का योगदान करते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है, ईएसआईसी और ईपीएफओ का लाभ ले रहे किसानों को इसका फायदा नहीं मिलेगा.

इस योजना के तहत अगर किसी किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान की पत्नी को 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी. इस योजना के तहत 1 साल की 36 हजार रुपये की पेंशन किसानों को दी जाएगी.  इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो आप किसी भी सीएससी केंद्र या पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

योजना के लिए करवाएं रजिस्ट्रेशन

आप सीएससी सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और सेविंग अकाउंट नंबर के जरिए इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, आपको पहले योगदान केस में देना होगा. उसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, इस प्रक्रिया के बाद आपका किसान पेंशन अकाउंट नंबर जनरेट हो जाएगा और किसान कार्ड आपको मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें-  लोन नहीं चुकाने पर क्या किसानों की जमीन बेच सकते हैं बैंक? जरूर जान लें इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget