एक्सप्लोरर

PM किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार बढ़ा, खाते में अब तक नहीं आई रकम, जानें कैसे चेक करें लिस्ट में नाम

PM Kisan 20th Installment Update: PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार बढ़ गया है. किसान पोर्टल पर कोई अपडेट नहीं, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है और देशभर के किसान अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बार पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप पर अब तक 20वीं किस्त से जुड़ी कोई नई जानकारी साझा नहीं की गई है. इससे किसानों के बीच असमंजस बना हुआ है कि अगली किस्त कब तक आएगी.

कब आई थी पिछली किस्त?

सरकार ने पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी. उससे पहले 18 जून 2024 को 17वीं किस्त आई थी. अब उम्मीद की जा रही थी कि जून 2025 में 20वीं किस्त आ जाएगी, लेकिन जुलाई का महीना आधा बीतने के बाद भी किस्त को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

क्या है योजना का फायदा?

PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं. यह रकम साल में तीन बार हर चार महीने में दो-दो हजार रुपये की किस्त के रूप में दी जाती है. यह पैसा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे किसानों के खातों में जाता है.

किसानों को क्या करना चाहिए?

अगर अब तक आपके खाते में 20वीं किस्त की रकम नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार जल्द ही इसे लेकर नई जानकारी जारी कर सकती है. ऐसे में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें और अपने खाते की स्थिति की जांच करते रहें.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे ‘Payment Success’ सेक्शन के नीचे पीले रंग के ‘Dashboard’ बटन पर क्लिक करें.
  3. अब आपके सामने Village Dashboard ओपन होगा. इसमें राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत की जानकारी भरें.
  4. इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें और देखें कि लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं.

यह भी पढ़ें- गोवा में काजू की खेती क्यों है सबसे फायदेमंद? जानिए कैसे आप भी इससे कमा सकते हैं लाखों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल खराब होने पर बीमा का पैसा कैसे मिलेगा? किसान ऐसे करें क्लेम
फसल खराब होने पर बीमा का पैसा कैसे मिलेगा? किसान ऐसे करें क्लेम
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget