एक्सप्लोरर

सरकार ने पीएम-आशा योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जानें किसे होगा फायदा

PM Asha Yojana: पीएम आशा योजना को जारी रखने की सरकार ने मंजूरी दी है. साल 2025-26 तक कुल 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

PM Asha Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य प्रदान करने और उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए पीएम-आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है. इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल 35,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने ट्वीट किया, हमारी योजना से किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा, जबकि उपभोक्ताओं को भी सस्ती कीमतें प्राप्त होंगी.

पीएम-आशा योजना में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) और मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) को एकीकृत किया गया है, जिससे योजना का कार्यान्वयन अधिक प्रभावी होगा. इस योजना के अंतर्गत, 2024-25 सत्र से एमएसपी पर अधिसूचित दलहन, तिलहन और खोपरा की खरीद राष्ट्रीय उत्पादन का 25 प्रतिशत होगा. हालांकि, अरहर, उड़द और मसूर के लिए यह सीमा लागू नहीं होगी, और इनकी 100 प्रतिशत खरीद की जाएगी.

सरकारी गारंटी को बढ़ाया

सरकार ने दालों, तिलहन और खोपरा की खरीद के लिए मौजूदा सरकारी गारंटी को 45,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है. इससे किसानों को एमएसपी पर अधिक खरीद की सुविधा मिलेगी. कृषि विभाग द्वारा खरीद नेफेड के ई-समृद्धि पोर्टल और एनसीसीएफ के ई-संयुक्ति पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सेब-केला छोड़ किसान भाई करें एवोकाडो की खेती, होगी तगड़ी कमाई, जानें कितने सालों में देने लगता है फल

बफर स्टॉक में मदद

पीएसएफ योजना का विस्तार दालों और प्याज के रणनीतिक बफर स्टॉक को बनाए रखने में मदद करेगा, जिससे कीमतों में अत्यधिक अस्थिरता से उपभोक्ताओं को बचाया जा सकेगा. इस योजना के अंतर्गत, जमाखोरी और सट्टेबाजी को भी हतोत्साहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जल्द, जरूर कर लें ये काम

पीडीपीएस का कवरेज बढ़ाया

सरकार ने मूल्य घाटा भुगतान योजना (पीडीपीएस) का कवरेज बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है. साथ ही, खराब होने वाली बागवानी फसलों के लिए एमआईएस के अंतर्गत कवरेज को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें: करीब एक एकड़ जमीन पर ‘मातृ वन’ स्थापित करेगा कृषि मंत्रालय लगभग, कृषि मंत्री चौहान ने कही ये बड़ी बात

कटाई के समय में कीमतों के अंतर को पाटने के लिए परिवहन और भंडारण व्यय का वहन किया जाएगा. पीएम-आशा योजना न केवल किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करेगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए वरदान है भारत के लैंड कॉमन्स, इतने लाख करोड़ है वार्षिक मूल्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती
किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, अच्छी पैदावार के लिए अपनाएं ये तरीके
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
मखाना और मछली पालन बना किसानों के लिए फायदे का सौदा, एक तालाब से बढ़ी कमाई
Unhealthy Soil: खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज
खेत की मिट्टी हो गई खराब, इन संकेतों को पहचान लेंगे तो समय से पहले हो जाएगा इलाज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget