एक्सप्लोरर

अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए वरदान है भारत के लैंड कॉमन्स, इतने लाख करोड़ है वार्षिक मूल्य

कॉमन्स सम्मेलन में भारत में भूमि-कॉमन्स के आर्थिक मूल्य का आकलन किया गया. जिसमें पाया गया कि इसका वार्षिक मूल्य 6.6 लाख करोड़ रुपये है.

कॉमन्स सम्मेलन में कॉमन्स से प्राप्त आय का अनुमान लगाकर कॉमन्स के आर्थिक मूल्य और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफईएस), फेडरेशन यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से संकलित विवरण में ‘वैल्यूइंग इकोसिस्टम सर्विसेज प्रोवाइडेड बाई लैंड कॉमन्स इन इंडिया: इम्प्लिकेशन्स फॉर रिसर्च एंड पॉलिसी’ शीर्षक के पेपर से डेटा और इनसाइट शामिल किए गए हैं.

इस विवरण के अनुसार कुल लैंड कॉमन एरिया 66.5 मिलियन हेक्टेयर की पहचान की जा चुकी है. इसका औसत वार्षिक मूल्य 6.6 लाख करोड़ रुपये (USD 90.5 बिलियन) है. इस पूरे मूल्यांकन को उन इकोसिस्टम सर्विसेज में बांटा गया है जो आम जनजीवन को सुविधापूर्ण बनाता है.

इस आयोजन में हैंडबुक 'आवर कॉमन्स' पर भी चर्चा की गई. हैंडबुक में कॉमन्स, कॉमनिंग और सामुदायिक प्रबंधन जैसे विषय और भारत के लिए इसके मायने और समुदायों के जुड़ाव को प्रमुखता दी गयी है. 'आवर कॉमन्स' में बताया गया है कि कैसे हम सब मिलकर साझा संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं और कैसे बचा सकते हैं. इसमें बताया गया है कि कैसे समुदाय के लोग मिलकर संसाधनों का प्रबंधन कर सकते हैं.

क्या-क्या मिलता है?

  • भोजन, पानी और कच्चा माल: ये जमीनें हमें खाने के लिए अनाज, फल, सब्जियां और पीने का पानी देती हैं. साथ ही, इनसे हमें लकड़ी, पत्थर और अन्य कच्चे माल भी मिलते हैं जिनका इस्तेमाल हम कई तरह की चीजें बनाने में करते हैं. इन सबकी कुल कीमत सालाना एक हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग 65,411 रुपये है.
  • पर्यावरण को संतुलित रखना: ये जमीनें हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ये जमीनें हवा को साफ करती हैं, मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं और पानी को शुद्ध करती हैं. इन सबकी कुल कीमत सालाना एक हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग 60,698 रुपये है.
  • पर्यावरण को बनाए रखना: ये जमीनें मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने, पेड़-पौधों को उगने और जानवरों को रहने के लिए जगह मुहैया कराती हैं. इन सबकी कुल कीमत सालाना एक हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग 24,078 रुपये है.
  • सांस्कृतिक महत्व: ये जमीनें हमारे लिए सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. हम इन जमीनों से जुड़े कई त्योहार मनाते हैं और यहां की सुंदरता का आनंद लेते हैं. इन सबकी कुल कीमत सालाना एक हेक्टेयर जमीन के लिए लगभग 4,456 रुपये है.

यह भी पढ़ें- इस राज्य की सरकार दे रही है गेंदे के फूल की खेती पर तगड़ी सब्सिडी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget