एक्सप्लोरर

Millets Year: पशुओं को मोटा अनाज खिलाने के फायदे तो खूब सुने होंगे, यहां नुकसान भी जान लीजिए

बाजरा खाने के फायदे हैं. इंसान खाएं या पशु, यह तंदरुस्त ही बनाता है. पशुओं का दूध बढ़ाने का काम करता है. लेकिन पशुओं को बाजरा खिलाने के अपने नुकसान भी हैं.

Millets Year 2023: ये साल विश्व में अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में केंद्र सरकार मोटा अनाज उत्पादन और इसकी खपत को प्रोत्साहित कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि मोटा अनाज स्वास्थ्यवर्धक होता है. यह इम्यून सिस्टम बढ़ाने के साथ ही कई तरह के रोगों को दूर भगाने का काम करता है. मोटा अनाज इंसानों के अलावा पशुओं के लिए भी बेहद लाभकारी है. आज इसके फायदे भी जानेंगे. यह भी देखेंगे कि कहीं पशुओं को जो मोटा अनाज खिलाया जा रहा है. उससे किसी तरह का नुकसान तो नहीं हो रहा है. 

पशुओं को किस तरह खिलाएं बाजरा
बाजरे को दलिया के रूप में पकाकर तैयार किया जा सकता है. उसके बाद पशु को खिला दें. इसके अलावा बाजरे को आटे में मिलाकर भी खिलाया जा सकता है. बाजरा खिलाते समय उसमें जरूरत अनुसार नमक मिला लें. बाजरा खिलाने की बात करें तो रोज एक से दो किलो खिलाया जा सकता है. छोटे पशु को खिलाने पर वजन तेजी से बढ़ता है. 

बाजरा खिलाने के ये हैं लाभ
बाजरा खिलाने के फायदे भी हैं. यदि कोई पशु लीवर संबंधी समस्या से जूझ रहा है तो उसे बाजरा खिलाया जा सकता है. इससे पशुओं का पाचन तंत्र मजबूत होता है. बच्चा पैदा करने के बाद यदि पशु बीमार रह रहा है तो उसे बाजरा खिला देना चाहिए. पशुओं को बाजरा खिलाने से दुग्ध उत्पादन बढ़ता है. बाजरे के आटे की लोई बनाकर पशु को खिलाया जा सकता है. इससे बछड़ों में ग्रोथ देखने को मिलेगी. 

बाजरा खिलाने के नुकसान भी जान लिजिए
मोटा अनाज खाने फायदे अधिक हैं. जहां लोगों को सेहतमंद बनाता है. वहीं पशुओं को भी बीमार होने से बचाता है. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इसे खिलाने के सारे फायदे ही हैं. कुछ नुकसान भी इससे जुड़े हुए हैं. यदि लंबे समय तक बाजरा पशुओं को खिलाया जा रहा है तो पशु के ब्लड में आयरन की कमी देखने को मिल सकती है. इससे पशु की बॉडी पर गांठें उभरने लगती हैं. यदि इसका सेवन अधिक कराया जा रहा है तो पशुओं में अफारे की समस्या देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि जानकार से राय लेकर ही पशुओं को बाजरा खिलाया जाना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ये मौका ना गवाएं... देश-विदेश में बढ़ रही इस लकड़ी की डिमांड, खेती के लिए पूरा पैसा देगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के गमले में उगाएं मटर, ऐसे करें शुरुआत
घर के गमले में उगाएं मटर, ऐसे करें शुरुआत
मंडी में भाव गिरे, PM-AASHA योजना बनेगी सहारा
मंडी में भाव गिरे, PM-AASHA योजना बनेगी सहारा
लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget