एक्सप्लोरर

Last Date Alert: सिर्फ अगले 24 घंटे में फसल बीमा करवाने पर ही मिलेगा लाभ, इस तरीके से कर लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Fasal Beema: इस मामले में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की राज्य सरकारों ने किसानों को 24 घंटे का अंतिम प्रस्ताव दिया है.

Online Registration for Crop Insurance: भारत में ज्यादातर राज्यों में खरीफ फसलों (Kharif Crop) की बुवाई का काम तेजी से चल रहा है. भविष्य में किसी भी आपदा के कारण किसानों को खरीफ फसलों की खेती में जोखिमों का सामना न करना पड़े, इसके लिये सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Beema Yojana) के तहत फसलों का बीमा करवाने की सुविधा दी है. कई राज्यों में खरीफ फसलों की बीमा (Crop Insurance)  करवाने के लिये पंजीकरण की आखिरी तारीख (Last Date of Registration) 31 जुलाई रखी है, लेकिन कुछ राज्यों में 15 जुलाई यानी अगले 24 घंटे में ही फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. 

24 घंटे के अंदर करवायें रजिस्ट्रेशन 
इस मामले में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की राज्य सरकारों ने किसानों को 24 घंटे का अंतिम प्रस्ताव दिया है. ये राज्य सरकारें 15 जुलाई तक फसल बीमा का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील कर रही हैं, जिससे किसान अपनी फसलों का बीमा करवाके चिंतामुक्त खेती कर सकें. हालांकि ज्यादातर राज्यों में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. बता दें कि खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिये केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक फसल बीमा जागरूकता अभियान भी चलाया था, जिससे किसानों खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिये प्रेरित हो सके. 

 

सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Beema Yojana) के तहत खरीफ फसलों का बीमा करवाने के लिये ब्याज की राशि 2 फीसदी निर्धारित की गई है.

  • फसल बीमा (Crop Insurance) पूरी तरह से स्वैच्छिक है, इसके लिये बैंक, प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई), कृषि विभाग के कार्यालय, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि या राष्ट्रीय फसल योजना एनसीआईपी के पोर्टल  पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • सरकार ने फसल बीमा के लिये ऑफिशियल वेबसाइट www.pmfby.gov.in लॉन्च की है, जिस पर किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं.
  • फसल बीमा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिये गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर फसल बीमा मोबाइल ऐप (Fasal Beema Mobile App) भी मौजूद, जिससे घर बैठे अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन और बीमा कर सकते हैं.

ये हैं जरूरी दस्तावेज
खरीफ फसलों की बीमा करवाने के लिये पंजीकरण (Registration for Crop Insurance) करवाना अनिवार्य है, जिसमें कई आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जाते हैं.

  • खरीफ फसल का प्रमाण पत्र
  • खेत का नक्शा-खसरा
  • किसान का आधार कार्ड 
  • बैंक की पासबुक 
  • पासपोर्ट साइड फोटो 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Cauliflower Farming: सर्दियों तक मिल जायेगी लाखों की कमाई, यहां जानें कम मेहनत में फूलगोभी की खेती का सही तरीका

Crop Management: बाजरे की खेती कर रहे हैं तो सावधान हो जायें, बारिश के बाद फसल में जरूर कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Irrigation Subsidy: बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्च
बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्चा
Flowers Farming: बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
Goat Farming: बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget