एक्सप्लोरर

Cauliflower Farming: सर्दियों तक मिल जायेगी लाखों की कमाई, यहां जानें कम मेहनत में फूलगोभी की खेती का सही तरीका

Cauliflower Cultivation: इसके अच्छे उत्पादन के लिये जुलाई के महीने में उन्नत बीजों से बुवाई का काम करना चाहिये, जिससे कि अक्टूबर इसकी फसल पककर तैयार हो जाये.

Rain Based Vegetable Farming: फूलगोभी (Cauliflower) को भारत की प्रमुख सब्जी फसल कहते हैं. इसकी खेती प्रमुख रूप से गर्मी और बरसात के समय (Rain based Farming)  की जाती है, ताकि सर्दियों तक बाजार मांग को पूरा किया जा सके. भारत के कई  राज्यों में इसकी खेती होती है, लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, असम, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा के किसान इसे बड़े पैमाने पर उगाते हैं. किसान चाहें तो खाली खेतों में या फूलगोभी की सह फसल खेती (Co-croping of Cauliflower)करके अच्छी आमदनी ले सकते हैं. इसके अच्छे उत्पादन के लिये जुलाई के महीने में उन्नत बीजों (Advanced Seeds) से बुवाई का काम करना चाहिये, जिससे कि अक्तूबर इसकी फसल पककर तैयार हो जाये.

फूलगोभी की खेती (Cauliflower Cultivation)
फूलगोभी की खेती के लिये जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है. जुलाई में इसकी खेती करने के अलग ही फायदे हैं, क्योंकि बारिश के बाद खेतों की जुताई करना आसान हो जाता है और मिट्टी में भी नमी कायम रहती है. हालांकि तेजी से सूखने वाली मिट्टी में फूलगोभी का क्वालिटी उत्पादन ले सकते हैं.

Cauliflower Farming: सर्दियों तक मिल जायेगी लाखों की कमाई, यहां जानें कम मेहनत में फूलगोभी की खेती का सही तरीका

  • खेत या नर्सरी की तैयारी फूलगोभी की खेती से अच्छा उत्पादन लेने के मिट्टी की जांच करवाना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत के अनुसार खाद-बीज और उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके. 
  • बुवाई-रोपाई से पहले खेतों में ठीक प्रकार से गहरी जुताई का काम करें और आखिरी जुताई से पहले मिट्टी में खेत में गोबर की खाद मिलायें.
  • बुवाई से पहले प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 150-200 क्विंटल गोबर की खाद के साथ 200 किग्रा. नाइट्रोजन, 75 किग्रा. फास्फोरस और 75 किग्रा. पोटेशियम का मिश्रण भी डालें.
  • नाइट्रोजन की आधी मात्रा को बचाकर रखें और 20-25 दिन बाद निराई-गुड़ाई के समय खेतों में डाल दें.

बीजों की बुवाई और रोपाई (Seeding or Plantation of Cauliflower)
इसकी प्रमुख किस्मों की खेती अगस्त तक की जाती है, इसलिये समय रहते इसके उन्नत बीजों से नर्सरी तैयार कर लेनी चाहिये.

  • बुवाई से पहले थीरम और कैप्टान की 2 ग्राम मात्रा को पानी में घोलकर बीजों का उपचार कर लेना ठीक रहता है.
  • बेड़ बनाकर बीजों की बुवाई करना फायदेमंद रहता है, इसलिये 1 मीटर चौड़ाई और 15 सेमी. ऊंचाई वाला बेड़ बनायें.
  • इसमें बुवाई-रोपाई के लिये बीजों के बीच 8-10 सेमी. की दूरी और पक्तियों के बीच 15-20 सेमी की दूरी होनी चाहिये.
  • ध्यान रखें कि बीजों को 1.5 से 2 सेमी की गहराई में बोयें, जिससे ठीक प्रकार अंकुरण हो सके. 

Cauliflower Farming: सर्दियों तक मिल जायेगी लाखों की कमाई, यहां जानें कम मेहनत में फूलगोभी की खेती का सही तरीका

  • बता दें कि बुवाई के 4 से 5 सप्ताह में फूलगोभी के पौधे रोपाई के लिये तैयार हो जाते हैं. 
  • रोपाई के तुरंत बाद खेत में हल्की सिंचाई का काम कर दें.
  • फसल में खरपतवारों की रोकथाम के लिये निराई-गुड़ाई करते रहें.
  • कीड़े और बीमारियों की भी निगरानी करें और जैविक कीट नाशकों का छिड़काव करें

लागत और आमदनी (Income & Expenses in Cauliflower Farming) 
करीब एक एकड़ खेत में फूलगोभी उगाने (Cauliflower Farming)  पर 100 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है. ये उपज रिटेल मार्केट में 30-40 रुपये किलो और मंडियों में 20-25 रुपये किलो के भाव पर बिकती हैं. इस प्रकार अगेती फूलगोभी (Early Cauliflower Crop)की पहली उपज से 4 महीने में ही कम से कम ढ़ाई लाख रुपये की कमाई हो जाती है. इस आमदनी में से अगर बीज, खाद-उर्वरक, कीट नाशक और मजदूरी का खर्च निकला दें, तो 2 लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिल जाता है. 

Cauliflower Farming: सर्दियों तक मिल जायेगी लाखों की कमाई, यहां जानें कम मेहनत में फूलगोभी की खेती का सही तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Farming Technology: जैविक खेती करने वाले किसानों का मसीहा है ये पोर्टल, फोन पर भी खरीद-बेच सकेंगे जैविक उत्पाद

Organic Fertilizer: ना पैसों का खर्च, ना कैमिकल का स्प्रे, फसल का उत्पादन बढ़ायेंगे ये 5 देसी नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fishing Ban In India: क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget