एक्सप्लोरर

अगर आप भी करते हैं चने की खेती तो जरूर जान लें ये बातें, होगी बंपर पैदावार

Gram Cultivation: अगर आप भी चने की खेती करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. यहां चने की बम्पर पैदावार पाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं.

भारत में कई महत्वपूर्ण फसलों की खेती होती है जिनमें से चने की खेती भी काफी महत्वपूर्ण है. ये एक दलहनी फसल है जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का भी काम करती है. अगर आप भी चने की खेती करते हैं तो यहां बताई गईं जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें.

चना एक दलहनी फसल है जिसे ठंडी और शुष्क जलवायु में उगाया जाता है. यह 10 डिग्री से लेकर 30 डिग्री तक के तापमान में अच्छी तरह से उगता है. चने को अच्छी जल निकासी वाली, दोमट या बलुई दोमट मिट्टी पसंद है. मिट्टी का pH 6.0 से 7.5 के बीच होना चाहिए. उत्तर भारत में चने की बुवाई का समय अक्टूबर से नवंबर तक होता है. जबकि दक्षिण भारत में सितंबर से अक्टूबर तक बुवाई की जाती है.

किसान भाई अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार चने की किस्म का चुनाव कर सकते हैं. चने को कतारों में बोया जाता है. कतारों के बीच की दूरी 30-45 सेंटीमीटर और पौधों के बीच की दूरी 10-15 सेंटीमीटर रखें. बीजों को 4-5 सेंटीमीटर गहरी बुवाई करें.

ये हैं जरूरी बातें

किसान भाई खेत में बुवाई से पहले 10-15 टन प्रति हेक्टेयर गोबर की खाद डालें. चने को अंकुरण, फूल आने और फल बनने की अवस्था में सिंचाई की जरूरत रहती है. चने की फसल में कई तरह के रोग और कीट लग सकते हैं. इसलिए किसान भाई इसके बचाव के लिए जरूरी प्रबंध करें. वह समय पर उचित दवाओं का छिड़काव करें. चने की फसल जब 80-90% फली पीली हो जाए और पत्ते झड़ने लगें तो कटाई के लिए तैयार हो जाती है. इस फसल की कटाई हाथ से या मशीन से की जा सकती है.

कब करें सिंचाई

रिपोर्ट्स की मानें तो कीटों से बचाव के लिए फसलों की सिंचाई होना बेहद जरूरी है. किसान भाई प्रथम सिंचाई के 50 से 55 दिन के बाद दूसरी और करीब तीसरी बार सिंचाई 100 दिन के अंदर ही कर लें.  

किस तरह बढ़ाएं उपज

चने की उपज बढ़ाने के लिए रोगमुक्त खेत में सुझावित किस्मों की बुवाई करें. बीजों को बुवाई से पहले राइजोबियम कल्चर से उपचारित करें. खाद को पोरा विधि और बीज को कतार विधि से बोएं. फली छेदक का प्रबंधन करें.

यह भी पढ़ें- Strawberry Gardening: घर पर इस आसान तरीके से उगाएं स्ट्रॉबेरी, बाजार से खरीदने का झंझट होगा खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget