एक्सप्लोरर

Farming in Monsoon: बारिश के मौसम में बंपर उपज देंगी ये 6 सब्जियां, खेती के लिये तुरंत खरीद लें अच्छी किस्म के बीज

Monsoon Farming: इस मौसम में सिंचाई के पानी की बचत के साथ बेहतर क्वालिटी का उत्पादन भी मिल जाता है. जून में बीजों की बुवाई करने पर सितंबर तक अच्छी पैदावार मिल जाती है

Vegetable Farming in Kharif Season: भारत में रिमझिम बारिश के साथ-साथ मानसून का आगाज़ हो चुका है. इस समय किसान अपने खेतों की तैयारी करके फसलों की रोपाई का काम कर रहे हैं. फिल्हाल खरीफ फसल चक्र चल रहा है, जिसमें कई किसान भाई सब्जियों की खेती करने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि कुछ सब्जियां बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ती है. इतना ही नहीं,  इस मौसम में सिंचाई के पानी की बचत तो होती है, साथ ही बेहतर क्वालिटी का उत्पादन भी मिल जाता है. जून में सब्जी के बीजों की बुवाई करने पर सितंबर तक अच्छी पैदावार मिल जाती है. तो आइये जानते हैं अच्छी पैदावार देने वाली सब्जियों के बारे में-

खीरा
खीरा एक आसानी से उगाई जाने वाली बेलदार सब्जी है, जिसकी फसल की खेतों या पॉलीहाउस में लगा सकते हैं. इसकी फसल को बढ़ने के लिये अच्छी धूप और पानी की जरूरत होती है. कम जगह में भी खीरा की खेती करने से अच्छा मुनाफा मिल जाता है. भारत में खीरा को ज्यादातर सलाद के रूप में खाया जाता है

मूली
भुजिया-सलाद के रूप में इस्तेमाल होने वाली मूली रोपाई के तीन सप्ताह बाद ही कटाई के लिये तैयार हो जाती है. इसलिये बढ़ते मौसम में किसान कई बार मूली उगाकर लाभ कमा सकते हैं. 

फली यानी बीन्स
पौधे की रोपाई से लेकर देखभाल के नजरिये से बीन्स की खेती करना बेहद आसान है. यह एक बेलदार पौधा होता है, जो बारिश में तेजी से बढ़ता है. ठंडे मौसम में ही इससे फलियों का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है. आमतौर पर इसकी खेती तेज बारिश यानी जुलाई-अगस्त के बीच में की जाती है.

करेला
कैंसर जैसी घातक बीमारियों के लिये संजीवनी बूटी की तरह काम करने वाला करेला बारिश के मौसम में ही उगाया जाता है. इस मौसम में अच्छी बारिश के चलते फसल को मिट्टी के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं. कम समय में करेला की दोगुना उपज के लिये इसकी खेती मानसून में करना लाभकारी रहता है.

हरी मिर्च
सालभर सब्जियों और व्यंजनों का ज़ायका बढ़ाने वाली हरी मिर्च का सबसे अच्छा और तीखा उत्पादन बारिश में ही मिलता है. मिर्च की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी खेती किसी भी तरह की मिट्टी में की जा सकती है. खासकर बलुई दोमट या लाल मिट्टी में इसका सबसे अच्छा उत्पादन मिलता है. बारिश के मौसम में किचन या टेरेस गार्डन में भी मिर्च उगा सकते हैं.

चुकंदर
जल निकासी की अच्छी व्यवस्था के साथ बारिश के मौसम में चुकंदर की अच्छी फसल ले सकते हैं. वैसे भी चुकंदर की फसल को बढ़ने के लिये 5-6 दिनों में पानी की सख्त जरूरत पड़ती है. आमतौर पर चुकंदर के पौधे बुवाई के 15 दिन बाद ही दिखाई पड़ते हैं, लेकिन इसकी फसल 2 महीने में ही पककर तैयार हो जाती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

Brinjal Farming: बाजार में दोगुना दाम पर बिकेगा बैंगन, मानसून में इन सावधानियों के साथ करें बुवाई और रोपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget