एक्सप्लोरर

Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

Foriegn Vegetable Farming:किसानों को इन सब्जियों की खेती के लिये बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. इनमें से ज्यादातर सब्जियां पॉलीहाउस में भी उगाई जा सकती हैं.

Most Expensive Vegetable Farming: दुनियाभर में बागवानी फसलों की खेती का प्रचलन बढ़ता जा रहा है. फलों और सब्जियों की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा मिल जाता है, इसके अलावा पोषण से भरपूर फल और सब्जियां बाजार में हाथों-हाथ बिक जाती हैं. इनमें से कुछ सब्जियां काफी मंहगी होती हैं. बढ़ती कीमत के बावजूद बाजार में इनका मांग और खपत बढ़ती जा रही है, इसलिये किसानों को इन सब्जियों की खेती के लिये बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. इनमें से ज्यादातर सब्जियां पॉलीहाउस में भी उगाई जा सकती हैं. इतना नहीं नहीं, किसानों के ऊपर पड़ने वाले खर्च के बोझ को कम करने के लिये आर्थिक अनुदान भी दिया जा रहे हैं. तो आइये जानते हैं महंगी और लोकप्रिय सब्जियों के बारे में-


Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

बोक चोय
फाइबर, विटामिन और मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर बोक चोय को चीनी पत्तागोभी भी कहते हैं. इसके सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत होती ही है. साथ ही ये किसानों के लिये मोटी कमाई का जरिया भी बनती है. आम पत्तागोभी के बजाये बोक चोय काफी मंहगी होती है. यही कारण है कि इसकी खेती भी सिर्फ बड़े शहरों की जरूरतों को पूरा करने के लिये की जा रही है. बोक चोय की सिर्फ एक ही गांठ 115-120 रुपए की होती है. किसान चाहें तो इस चौड़े पत्ते वाली सब्जी को अपनी खेती में शामिल कर सकते हैं. इसकी खेती के लिये वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर उन्नत किस्मों का ही चयन करना चाहिये.


Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

चेरी टमाटर
फूड़ ब्लॉगर्स और अमीरों की रसोई में चेरी टमाटर को आम टमाटर की तरह इस्तेमाल किया जाता है. भारत के कई इलाकों में चेरी टमाटर की संरक्षित खेती करके किसान अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं. बता दें कि चेरी टमाटर का साइज आम टमाटर के मुकाबले छोटा होता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल सलाद या विदेशी व्यंजन बनाने में किया जाता है. यही कारण है कि बड़े शहरों और फाइव स्टार होटलों में चेरी टमाटर की मांग सालभर बनी रहती है. बात करें इसके बाजार भाव की बात करें तो बड़े शहरों के बाजारों और मॉल्स में चेरी टमाटर को 250-350 रुपए किग्रा की कीमत पर बेचा जाता है. इसकी खेती करना किसानों के लिये 'पैसा डबल स्कीम के बराबर है.


Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

जुकीनी
दुनियाभर में चप्पन कद्दू के नाम से मशहूर जुकीनी की विदेशी बाजारों में तो मांग है ही, भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. राजस्थान जैसे गर्म राज्यों में चप्पन कद्दू की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसमें मौजूद औषधीय गुण वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं. जुकीनी का उत्पादन झाड़ीदार पौधे से लिया जाता है, जिसकी लंबाई 3 फीट होती है. करीब एक हैक्टेयर में जुकीनी यानी चप्पन कद्दू की खेती करके 3-4 लाख तक की आमदनी ले सकते हैं. इस विदेशी सब्जी को बाजार में 130 रुपये किग्रा. के भाव पर बेचा जाता है.

 

इसे भी पढ़ें:-

White Brinjal Cultivation: खेती से होगी लाखों की कमाई, इस बार करें सफेद बैंगन की बुवाई

Broccoli Cultivation: फूलगोभी से ज्यादा कमाई नहीं हो पाती? तो शुरू करें ब्रोकली की उन्नत खेती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget