एक्सप्लोरर

Paddy Crop: इस राज्य में धान की बंपर पैदावार, पिछले साल से 1.5 लाख हेक्टेयर में अधिक हुई फसल, लेकिन एक टेंशन भी..

देश के इस स्टेट में धान की बंपर उगाई हुई है. वर्ष 2021 के मुकाबले इस साल डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि में अधिक धान हुआ है.

Kharif Crop :खरीफ फसल की कटाई शुरू हो गई है. धान विभिन्न राज्यों की मंडियों में बिकने के लिए पहुंच रहा है. काफी संख्या में किसान पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में धान मंडी में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बार पंजाब में धान की बंपर फसल हुई है.

वर्ष 2021 के मुकाबले इस साल डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि में अधिक धान हुआ है. अधिक धान की पैदावार से किसान भी खुश हैं और राज्य सरकार ने भी भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

पंजाब में हुआ अधिक धान

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में 29.61 लाख हेक्टेयर भूमि प्रधान बोया गया था. इस बार पंजाब में 31.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की फसल उगाई गई. आंकड़ों को देखे तो पिछले साल के मुकाबले इस साल डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर धान उगाया गया है. ऐसे में सरकार को बंपर पैदावार होने की उम्मीद है. हालांकि धान का मंडियों में पहुंचना लगातार जारी है. जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कितने धान की पैदावार पंजाब में हुई है

पराली भी बनेगी संकट

धान की बंपर पैदावार से पंजाब के किसान खुश हैं वहीं एक चिंता करने वाली बात भी है पंजाब और हरियाणा में पराली का बड़ा संकट है. वर्ष 2021 में 18.75 मिलियन टन पराली पैदा हुई थी. करीब 14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर यही पराली जला दी गई. इस बार धान अधिक हुआ है. ऐसे में किसान अधिक मात्रा में पराली को जला सकते हैं.

यदि ऐसा हुआ तो एक बार फिर स्मॉग (Smog) पंजाब, हरियाणा, यूपी दिल्ली को अपनी चपेट में ले लेगा. पॉल्यूशन डिपार्टमेंट इसको लेकर अलर्ट है. राज्य स्तर से भी किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि पराली किसी भी सूरत में न जलाई जाए. उसे डी कंपोजर या अन्य विधि के माध्यम से खत्म किया जाए. कोशिश की जाए कि पराली से किसी भी तरह का प्रदूषण ना हो. यदि कोई किसान प्रदूषण करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

191 लाख मीट्रिक टन की होगी धान खरीद

केंद्र सरकार ने सरकारी खरीद एजेंसियों को 184. 45 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है, जबकि राज्य सरकार की ओर से 191 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के इंतजाम किए गए हैं. पंजाब में 4465 राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.उनका निरीक्षण भी अफसरों के स्तर से चल रहा है अब तक 3600 से अधिक मिलो का ऑनलाइन आवंटन हो चुका है. यहां 30 अक्टूबर तक धान खरीद होनी है.

ये भी पढ़ें :

Sugarcane Sowing: इस राज्य में नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी बुवाई, 500 लाख क्विंटल गन्ने की पैराई का टारगेट

PM Kisan: क्यों टाइम निकलने के बाद भी नहीं आई PM किसान योजना की 12वीं किस्त? ये है बड़ा कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How to Grow Pistachio: अपने फार्म हाउस में कैसे उगाएं अफगानिस्तान का फेमस पिस्ता?
अपने फार्म हाउस में कैसे उगाएं अफगानिस्तान का फेमस पिस्ता?
पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इतने साल और मिलेगा लाभ
पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इतने साल और मिलेगा लाभ
सलमान खान के पास कितनी खेती, क्या-क्या बोते हैं भाईजान?
सलमान खान के पास कितनी खेती, क्या-क्या बोते हैं भाईजान?
किसानों के बच्चों के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये
किसानों के बच्चों के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget