एक्सप्लोरर

PM Kisan: क्यों टाइम निकलने के बाद भी नहीं आई PM किसान योजना की 12वीं किस्त? ये है बड़ा कारण

Kisan Samman NIdhi: किसान उत्सुक हैं कि आखिर कब तक 12वीं किस्त उनके खातों में पहुंच जाएगी. हम आपको बता रहे हैं कि आखिर किसानों की यह किस्त इतनी लेट क्यों हुई है.

Kisan Samman NIdhi 12th installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अब तक किसानों के खाते में नहीं पहुंची है. पिछले साल ऐसी ही क़िस्त 1 महीने पहले आ गई थी. किसान परेशान हैं कि आखिर उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद क्यों नहीं मिल रही है. यह जानने को लेकर भी किसान उत्सुक हैं कि आखिर कब तक 12वीं किस्त उनके खातों में पहुंच जाएगी. 

भूलेख वेरिफिकेशन बना असल रोड़ा

फर्जी किसानों को भी पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा था. सरकार के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंचीं कि जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं वे भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं. केंद्र सरकार ने राज्यों को भूलेख वेरीफाई करने के निर्देश दिए. यह जानने के लिए कहा गया कि आखिर कितने ऐसे किसान हैं जो योजना के नियमों के विपरित किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं.

फिलहाल राज्यों की ओर से भूलेख वेरिफिकेशन का काम अंतिम स्टेज पर है. सभी लाभार्थियों की लिस्ट अपडेट की जा रही है. भूलेख वेरिफिकेशन की वजह से ही किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है. अधिकारियों का कहना है कि कभी भी किसानों के खातें में 12 वीं किस्त आ सकती है.

ई-केवाईसी नहीं करा सके लाखों किसान

उत्तर प्रदेश में करीब 2.3 करोड़ किसान योजना का लाभ ले रहे थे. प्रदेश सरकार (state government) ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया. करीब 80 लाख किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं. योगी सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि हर हाल में पात्र किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाए. अपात्रों को लाभ मिलने पर कार्रवाई तय है.

पिछले साल अगस्त में ही आ गई थी 9वीं किस्त

पिछले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 9 अगस्त को क़िस्त आ गई थी. इस साल 19 सितंबर हो गया है, लेकिन किसानों को 12वीं क़िस्त नहीं मिली है। ऐसे में किसान परेशान हैं। स्टेट गवर्नमेंट ने योजना में आ रही गड़बड़ियों को देखते हुए ई-केवाईसी अनिवार्य किया है. पीएम किसान पोर्टल पर जाकर किसान ई-केवाईसी करा सकते हैं. ई-केवाईसी होने के बाद किसानों को पैसा मिल जाता है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार(4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये खाते में आते हैं.

ये भी पढ़ें :

Coconut With More Water: नारियल पानी वाला है या मलाई वाला, ऐसा चलता है पता

Watermelon Market: तरबूज मीठा निकलेगा या फीका, इस तरह जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget