एक्सप्लोरर

बिहार में शुरू हुई 'बीज मसाले की योजना', अब किसान मसाले उगाकर बढ़ा सकेंगे अपनी कमाई

बिहार सरकार ने 'बीज मसाले की योजना' शुरू की है, जिसके तहत किसान धनिया, मेथी, सौंफ जैसी मसाला फसलों की खेती पर 40% तक की सब्सिडी पा सकेंगे.

बिहार सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर एक और ठोस कदम उठाया है. अब परंपरागत खेती के साथ किसान मसालों की खेती से भी अच्छी कमाई कर सकेंगे. इसके लिए सरकार ने ‘बीज मसाले की योजना’ शुरू की है, जिसके तहत किसानों को धनिया, मेथी, सौंफ, मंगरैला और अजवाइन की खेती के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी.

इस योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों में किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 की लागत का 40 फीसदी यानी 20,000 तक का अनुदान मिलेगा. यह अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा. यह योजना न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें मसाले की फसलों की ओर भी प्रेरित करेगी, जिनकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास कम से कम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) जमीन है. किसानों को भूमि स्वामित्व से संबंधित प्रमाणपत्र जैसे राजस्व रसीद, वंशावली या एकरारनामा प्रस्तुत करना होगा. गैर-रैयत किसान भी एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं. यह एकरारनामा निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए, जो ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले किसानों को DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ‘बीज मसाले की योजना’ में आवेदन करना होगा. आवेदन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे.

किन बातों का रखें ध्यान?
किसानों को DBT में रजिस्टर्ड बैंक खाता और उससे संबंधित विवरण की जांच खुद करनी होगी, ताकि अनुदान सीधे उनके खाते में ट्रांसफर हो सके. किसानों का चयन सामान्य श्रेणी में 78.537%, अनुसूचित जाति के लिए 20% और अनुसूचित जनजाति के लिए 1.463% कोटा के तहत किया जाएगा. इसके साथ ही हर श्रेणी में 30% महिला किसानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी.

कहां से मिलेगा बीज?
बीज की आपूर्ति राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, पटना और बिहार राज्य बीज निगम द्वारा की जाएगी. बीज प्राप्त करते समय किसान को एक जियो-टैग्ड सेल्फी लेनी होगी, जिसमें संबंधित अधिकारी और आपूर्तिकर्ता भी साथ दिखें, और उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

क्यों है यह योजना खास?
मसालों की खेती परंपरागत फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा देती है. साथ ही इसमें पानी की कम जरूरत होती है और फसल जल्दी तैयार हो जाती है. ऐसे में बिहार सरकार की यह योजना किसानों के लिए ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget