एक्सप्लोरर

Agri Machinery Subsidy: ये मौका हाथ से ना जानें दें.....बेस्ट 5 कृषि यंत्रों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही सरकार, फटाफट करें आवेदन

Subsidy on Agri Machinery: कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत खेती में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कृषि यंत्रों पर 75% तक सब्सिडी का ऑफर है. इसका लाभ लेकर रबी फसलों की खेती को और भी आसान बना सकते हैं.

Krishi Yantrikaran Yojana: आधुनिक तकनीकों और कृषि मशीनरियों ने खेती-किसानी को कई गुना आसान बना दिया है. अगर समय कम भी है तो कई दिनों का काम कुछ ही मिनटों में निपट जाता है. फिर चाहे बुवाई, निराई-गुड़ाई, कीटनाशकों का छिड़काव या फिर हार्वेस्टिंग, ये सभी काम कृषि यंत्रों से फटाफट निपट जाते हैं. कुछ कृषि यंत्र महंगे भी होते हैं, जिन्हें खरीदना हर किसान के बस की बात नहीं होती. यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर कृषि यंत्रों पर अनुदान देती है, ताकि कम लागत पर किसानों को मशीनीकरण से जोड़ा सके.

इस कड़ी में अब बिहार सरकार भी किसानों को सुनहरा मौका दे रही है. राज्य सरकार ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत खेती में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी का ऑफर दिया है. इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए आवेदन भी मांगे गये हैं.

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी
वैसे तो बाजार में तमाम कृषि कार्यों के लिए तरह-तरह के कृषि यंत्र उपलब्ध है, लेकिन जो सबसे ज्यादा काम आते हैं, उनमें ट्रैक्टर सहित कल्टीवेटर, थ्रेसर, हैरो, सीड ड्रील, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर आदि शामिल हैं. इस बीच सबसे अच्छी बात ये है कि बिहार के किसानों को इन सभी कृषि यंत्रों पर 75% तक सब्सिडी दी जाएगी. कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत बिहार सरकार ने साल 2022-23 के लिए 9405.54 लाख रुपये की लागत से आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का फैसला किया है.

इस योजना के तहत सरकार 90 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देती हैं, लेकिन हम आपको उन कृषि यंत्रों की जानकारी दे रहे हैं, जो खेती में सबसे ज्यादा काम आते हैं.  किसान चाहें तो अनुदान के तहत आने वाले कृषि यंत्रों की लिस्ट इस लिंक http://farmech.bih.nic.in/FMNEW/Homenew.aspx# पर देख सकते हैं.

कृषि यंत्र

सब्सिडी की रकम

(सामान्य वर्ग के किसान)

सब्सिडी की रकम

 (SC/St/OBC किसान)

कल्टीवेटर

50% या 10,000 रुपये 

50% या 14,000 रुपये

डिस्क हैरो

50% या 15,000 रुपये

50% या 20,000 रुपये

ट्रैक्टर चालित सीड ड्रिल

50% या 25,000 रुपये

50%  या 30,000 रुपये

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर 

40% या 24,000 रुपये

50% या 30,000 रुपये

थ्रेसर

40% या 80,000 रुपये 

50% या 1,00,000 रुपये

आवश्यक दस्तावेज
कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आवेदक किसान को ये दस्तावेज तैयार करने होंगे, जो आवेदन फॉर्म के साथ अटैच किए जाएंगे.

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का बैंक खाता विवरण- पासबुक फ्रंट पेज की कॉपी
  • किसान का पासपोर्ट साइट फोटो
  • कृषि यंत्र की खरीद का कंप्यूटराइज बिल
  • स्व-प्रमाणित पत्र
  • ट्रैक्टर चालित यंत्रों के लिए आरसी

यहां करें आवेदन
कृषि यंत्रीकरण योजना के जरिये इस साल रबी फसलों की खेती करना और भी आसान हो जाएगा. इस योजना से जुड़कर सब्सिडी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू है. किसान चाहें तो सेल्फ रजिस्ट्रेशन या सीएसी सेंटर पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

  • सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जायें.
  • होम पेज पर 'कृषि यांत्रिकीकरण योजना' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलते ही Farmer Application के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • यहां ड्रॉप मेन्यू खुलते ही Apply to get subsidy के लिंक को सेलेक्ट करना होगा.
  • अगला ड्रॉप मेन्यू खुलने पर  Application Entry का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर किसान अपनी पंजीकरण संख्या यानी रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवायें और Get Registration Details पर क्लिक करें.
  • इसके बाद किसान अपना आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें. 

अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के उपनिदेशक या सहायक निदेशक, कृषि विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस शुगर मिल में लगने जा रहा है 120 KLPD एथेनॉल प्लांट, इतने गांव-किसानों के बदल जाएंगे दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget