एक्सप्लोरर

Ethanol Production: इस शुगर मिल में लगने जा रहा है 120 KLPD एथेनॉल प्लांट, इतने गांव-किसानों के बदल जाएंगे दिन

Ethanol Production: जल्द हरियाणा की करनाल की शुगर मिल में 120 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट लगेगा. प्रोजेक्ट में गुड़ और शक्कर भी तैयार की जाएगी, जिससे किसान और शुगर मिलों की आय बढ़ सके.

Ethanol Plant In Sugar Mill: देश में डीजल-पैट्रोल की मांग को पूरा करने और कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एथेनॉल (Ethanol) सम्मिश्रण चालू है. इस साल सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के एथेनॉल की कीमतों में 2.75 रुपये की बढोत्तरी की है. साथ ही 20 प्रतिशत तक सम्मिश्रण का भी लक्ष्य निर्धारित किया है. इसी लक्ष्य पर काम करते हुए हरियाणा की करनाल शुगर मिल में जल्द 120 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट लगाने जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने भी अधिकारियों को शुगर मिलों की आय बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है. इसके लिए एथेनॉल प्लांट के अलावा शुगर मिल में गुड़ और शक्कर प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई जाएंगी. इससे शुगर मिलों के साथ-साथ कई गांव और किसानों को भी फायदा होगा.

ऐसे तैयार होगी शुगर मिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुगर मिल में 120 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट, गुड़-शक्कर प्रोसेसिंग यूनिट का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा. साथ ही, रेनोवेशन के तौर पर शुगर मिलों में यार्ड, शेड, चारदीवारी, सोलर प्लांट, सीसीटीवी कैमरे जैसे कई काम किये जाएंगे. इस मामले में सीएम खट्टर ने मेरठ रोड़ स्थित करनाल शुगर मिल में बोर्ड निदेशकों, किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से भी बातचीत की है. 

गन्ने की पिराई से होगा लाभ
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में मेरठ रोड़ स्थित करनाल शुगर मिल (Karnal Sugar Mill) से सीधा 137 गांव के 2,650 किसान और किसान परिवार जुड़े हुए हैं. इस शुगर मिल में 58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई और 10 प्रतिशत गन्ने की रिकवरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यहां शुगर मिल का मुनाफा बढ़ाने के लिए तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. साथ ही शुगर मिलों में किसानों और मजदूरों को भी तमाम सुविधायें उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे  हैं.

इससे बढ़ेगी शुगर मिलों की आय
अधिकारियों का मानना है कि सिर्फ चीनी बनाकर शुगर मिलों का मुनाफा नहीं बढ़ाया जा सकता. यही कारण है कि अब सरकार और शुगर मिलें दूसरे संसाधनों पर भी काम कर रही हैं. इन्हीं प्रोजेक्ट्स में शामिल है 120 केएलपीडी वाला एथेनॉल प्लांट, जिससे करनाल शुगर मिल को लाभ होगा ही, साथ ही गुड़-शक्कर बनाने से अतिरिक्त आय भी मिल जाएगी.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- घर पर गमले में ही उगाएं सर्दी वाली ये सब्जियां, बचा लेंगे सब्जी पर होने वाला मोटा खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget