एक्सप्लोरर

फलों की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार दे रही 75% तक की सब्सिडी- जानिए

अगर आप भी बिहार में फल उत्पादन करते हैं तो इस योजना का फायदा उठाने में देर न करें. कम खर्च में बेहतर सुरक्षा और अधिक कमाई का मौका शायद ही दोबारा मिले.

बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने खेती से जुड़ी आय बढ़ाने और फलों की पैदावार को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए एक खास योजना को मंजूरी दी है. वित्त वर्ष 2025-26 में "कीट प्रबंधन योजना" के तहत फलों के पेड़ों पर छिड़काव कराने के लिए सरकार अब किसानों को सब्सिडी देगी. इस योजना का मकसद है– किसानों की कमाई बढ़ाना और फसल को कीड़ों से बचाकर उत्पादन को बेहतर बनाना.

किन फसलों को मिलेगा फायदा?

इस योजना में आम, लीची, अमरूद, केला और पपीता जैसे प्रमुख फलों को शामिल किया गया है. इन फलों पर लगने वाले कीड़ों और रोगों से निपटने के लिए अनुशंसित कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाएगा, जो पूरी तरह से सरकार द्वारा अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

इस योजना के तहत छिड़काव पर किसानों को 50% से लेकर 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उनकी जेब पर बोझ कम होगा और फसलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. जानिए अलग-अलग फलों पर कितनी सब्सिडी मिलेगी.

अमरूद- पहले छिड़काव पर 33 और दूसरे पर 45 प्रति पेड़ की दर से 75% सब्सिडी मिलेगी. अधिकतम 56 पेड़ों तक लाभ मिलेगा.

केला और पपीता- पहले छिड़काव पर 50% या 2,150 प्रति एकड़ और दूसरे पर 50% या 2,000 प्रति एकड़ की सब्सिडी दी जाएगी.

आम- पहले छिड़काव पर 57 प्रति पेड़ और दूसरे छिड़काव पर 72 प्रति पेड़ की दर से 75% सब्सिडी. एक किसान अधिकतम 112 पेड़ों पर लाभ ले सकेगा.

लीची- पहले छिड़काव पर 162 प्रति पेड़ और दूसरे पर 114 प्रति पेड़ की दर से सब्सिडी. यहां एक किसान 84 पेड़ों तक लाभ ले सकता है.

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को DBT कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है और छिड़काव कार्य पूरी तरह से तय मानकों के अनुसार ही किया जाएगा.

क्यों है ये योजना खास?

बिहार में फल उत्पादन करने वाले किसान अकसर कीटों और रोगों के कारण भारी नुकसान झेलते हैं. सरकार की इस पहल से जहां उनकी लागत कम होगी, वहीं उपज की गुणवत्ता और मात्रा भी बेहतर होगी. खास बात यह है कि किसान बिना किसी निजी खर्च के केवल नाममात्र की राशि देकर छिड़काव करा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget