एक्सप्लोरर
Uttrakhand Prime Time: उत्तराखंड की ख़बरों का बुलेटिन, देखिए बड़ी ख़बरें
उत्तराखंड की ख़बरों पर आधारित एबीपी गंगा का खास बुलेटिन। अल्मोड़ा में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है... जहां ताकुला ब्लाक के चुराड़ी गांव में मां, और बेटा-बेटी ने एक साथ जहर खा लिया... जिसमें मां बेटे की मौत हो गई... जबकि बेटी जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है... इस घटना के सामने आने से इलाक़े में हड़कंप मच गया है... वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है...
और देखें


























