एक्सप्लोरर
कौन लेगा दिल्ली में हुए बवाल की जिम्मेदारी ? | Uttar Maange Pradesh | ABP Ganga
कल दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के नाम पर जो कुछ भी हुआ उसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है. ऐसा लगता है कि, ट्रैक्टर परेड के नाम पर उग्र प्रदर्शन पहले से ही फिक्स था. ऐसा इसलिए क्योंकि, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें राकेश टिकैत लोगों से आंदोलन में लाठी लेकर आने की अपील कर रहे हैं. हालांकि, इसमें वो झंडा लगाने की बात कहते हुए भी दिख रहे हैं लेकिन, सवाल ये है कि, वो आह्वान किसका कर रहे हैं जबकि किसान तो उनके साथ धरना स्थल पर कई दिनों से ही बैठे हैं और साथ ही सवाल ये भी कि, कल दिल्ली में जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.
और देखें






























