एक्सप्लोरर
आगरा में जमातियों से आफत
तो देखा आपने कि केंद्रीय मंत्री किस तरह लोगों को कोरोना से निपटने के लिए जागरुक कर रही हैं.. लेकिन यूपी में भी आंकड़ा 410 तक पहुंच चुका है.. हालांकि अच्छी बात ये है कि कल से अबतक ये आंकड़ा बढ़ा नहीं है.. लेकिन कुछ जगहों पर कोरोना के नए पेशेंट सामने आए हैं.. आज सुबह ही आगरा में फिर 5 नए कोरोना के मरीज मिले.. जबकि मेरठ में भी 6 कोरोना पेशेंट सामने आए.. और अमरोहा में भी 5 मरीज मिलने से सनसनी फैल गई.. पूरे प्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आगरा में ही हैं.. लिहाजा प्रशासन भी सतर्क है.. राज्यभर में जमातियों के कारण ही कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.. बावजूद इसके कई जमाती अभी भी अपना टेस्ट नहीं कराए हैं.. इसके लिए जिला प्रशासन भी लगातार उनसे घरों से निकलने और जांच कराने की अपील कर रहा है.. क्योंकि दिल्ली मरकज से लौटे लोगों में संक्रमण की संख्या काफी अधिक है..
और देखें





























