एक्सप्लोरर
Purab Pashchim: आइसोलेशन वार्ड में 'मौत' वाली मस्ती | Corona Update | ABP Ganga
कासगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक ओर यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर आइसोलेशन वॉर्ड में बेपरवाह होकर स्वास्थ्यकर्मी फिल्मी गाने पर थिरकते नजर आए। तस्वीर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड की है। जहां ऐसे मुश्किल वक्त में भी आधी रात को ये स्वास्थ्यकर्मी बिना मास्क, बिना ग्लब्स और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ठुमके लगाते नजर आए। हैरानी की बात ये है कि इन्हें ना तो कोरोना का खौफ है, ना ही मौत का ये वीडियो अंदर के ही किसी स्टाफ ने बनाकर वायरल कर दिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
और देखें


























