एक्सप्लोरर
Prayagraj : जिम ट्रेनर से बुरी तरह बेरहमी ,दबंग लोगों ने ट्रेनर को पीटा
संगम नगरी प्रयागराज में महिलाओं के एक जिम में महिला जिम ट्रेनर की बेरहमी से पिटाई किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंग किस्म के कई लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर जिम में घुसते हैं और ट्रेनर की जमकर पिटाई करते हैं। ट्रेनर पर लात- घूंसे बरसाए जाते हैं। उसे बाल पकड़कर ज़मीन पर पटक दिया जाता है और इसके बाद डंडे से पिटाई की जाती है। महिला ट्रेनर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। ट्रेनर की बहन की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी हैं। हालांकि नामजद होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यह मामला 27 अगस्त को प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के उसी जिम का है, जिसमे ट्रेनर की पिटाई की गई है।
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























