एक्सप्लोरर
इसे देखकर दिल हो जाएगा खुश, मन करेगा दौड़कर पहुंच जाएं स्कूल | Prayagraj | School reopen
यूपी में छठी से आठवीं क्लास तक के स्कूल भी आज से दोबारा खोल दिए गए हैं. कोरोना की वजह से तकरीबन 11 महीने की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से स्टूडेंट्स खासे उत्साहित हैं. संगम नगरी प्रयागराज में तमाम स्कूलों में ज़्यादातर बच्चे आज खुशी में चहकते हुए नज़र आए और उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचे. प्रयागराज के रानी रेवती देवी स्कूल के बच्चों और टीचर्स ने तो 11 महीने के लम्बे इंतजार के बाद आए इस मौके के लिए एक ख़ास गीत भी तैयार किया. इस स्कूल के बच्चों ने आज क्लास रूम में दाखिल होने से पहले टीचर्स के साथ मिलकर ढोलक और हारमोनियम की धुनों के बीच गीत पेश कर अपने उत्साह और इंतज़ार को ख़ास अंदाज़ में बयां किया. गीत में आज के दिन को कोरोना काल के बाद की नई सुबह करार दिया गया और साथ ही स्कूल में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करने का संकल्प भी लिया गया. इस गीत को स्कूल के संगीत विषय के टीचर मनोज गुप्ता की अगुवाई में तैयार किया गया. इस ख़ास गीत के ज़रिये स्टूडेंट्स के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है.
और देखें
























