एक्सप्लोरर
प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
कानपुर की घटना के बाद पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने यमुनापार इलाके में अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घूरपुर इलाके में अपराधियों की धरपकड़ करने गयी एसओजी टीम की शातिर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जबकि 25 हजार के इनामी बदमाश सुनील भारतीय को पुलिस ने घायल कर गिरफ्तार कर लिया.. ये बदमाश जनवरी से डकैती के 2 मामलों में वांछित चल रहा था.. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.. और फरार बदमाश की तलाश भी कर रही है..
और देखें






























