एक्सप्लोरर
अयोध्या राम मंदिर निर्माण का काउंटडाउन शुरू | Ram Mandir | Ayodhya | ABP Ganga
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का रास्ता खुल चुका है। उससे पहले होना है शिलान्यास, पीएम मोदी तक निमंत्रण पहुंचा है। सब ठीक रहा तो क्या पता कि 2 जुलाई को शिलान्यास भी हो जाए। राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में 25 साल से तैयारी चल रही है। अब तो इंतजार है तो बस भव्य मंदिर का जिसमें विराजेंगे भगवान श्रीराम। एबीपी गंगा संवाददाता अनुभव शुक्ला शिलान्यास की चर्चा के बीच अयोध्या का जायजा लेने पहुंचे। मंदिर के जमीन समतलीकरण के बाद पहली बार किसी न्यूज चैनल ने इतनी गहराई में जाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की स्थिति पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है।
और देखें


























