एक्सप्लोरर
देवहा नदी में बहने से शख्स की मौत, पशुओं का चारा लेने गया था। Uttarakhand News
उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में एक शख्स देवहा नदी के तेज़ बहाव में बह गया। इस व्यक्ति का नाम सुर्जन सिंह बताया जा रहा है जो टुकड़ी गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सुर्जन सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे, वापस आते वक़्त देवहा नदी को पार कर रहे थे। कि अचानक देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी के तेज बहाव में सुर्जन सिंह बह गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#Uttarakhand
#Uttarakhand
और देखें



























