एक्सप्लोरर
EXCLUSIVE: एबीपी गंगा पर लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर
लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में लखनऊ के सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर पुलिसिंग का खाका तैयार करना शुरू कर दिया। लखनऊ पुलिस के अफसरों के साथ बुलाई गई इस बैठक में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के साथ डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में भरोसा जताया कि राजधानी लखनऊ में बेहतर पुलिसिंग की तस्वीर सामने आएगी। सरकार ने जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी लखनऊ पुलिस की टीम काम करेगी।
और देखें


























