एक्सप्लोरर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की LIVE वारदात | Mathura | ABP Ganga
वहीं मथुरा में ब्रह्मांड घाट से बेशकीमती बिहारी जी की प्राचीन प्रतिमा की चोरी का मामला सामने आया है. मुकुट छत्र की चोरी हो गई है. मामला महावन थाना इलाके के गोकुल स्थित प्राचीन ब्रह्मांड घाट मंदिर का है. बिहारी जी की प्रतिमा, छात्र, मुकुट और 40 हजार रु कैश को मंदिर का ताला तोड़कर चुरा लिया गया. घटना को अंजाम देकर शातिर चोर मौके से फरार हो गए है. चोरी की वारदात से भक्तों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस वारदात की जांच कर रही है.
और देखें

























