एक्सप्लोरर
Liqour Sale: 40 दिन पर भारी 4 दिन, राहत के साथ आफत भी ! ABP Ganga
40 दिन पर 4 भारी, ये हम क्यों कह रहे हैं। दरअसल यूपी सरकार ने शराब के ठेके खोलने के निर्देश क्या जारी किए। शराब के शौकीनों की भीड़ ठेकों पर उमड़ पड़ी। जिस सोशल डिस्टेंसिंग को कोरोना वायरस को हराने की अहम कड़ी माना जा रहा था। वो सोशल डिस्टेंसिंग शराब के ठेके खुलते ही ध्वस्त हो गई। लोग शराब खरीदने के लिए ऐसे ठेकों पर उमड़ पड़े जैसे शराब ना मिलेगी दोबारा। ना कोरोना का खौफ और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता। ऐसे में 4 तारीख से शराब के ये ठेके खुलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान करीब करीब थम चुके अपराध एक दम से बढ़ने लगे। माननीय से लेकर कुछ सामाजिक लोगों ने भी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। बाकायदा इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका तक दाखिल की गई। अब कोर्ट ने पांच अहम बिन्दुओं पर यूपी सरकार से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
और देखें

























