एक्सप्लोरर
26 जनवरी को राजपथ पर जवान और ट्रैक्टर पर दिखेंगे किसान | ABP Ganga
आंदोलन का ट्रैक्टर चैप्टर. 26 जनवरी है, एतिहासिक तारीख है. राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकलेगी, लेकिन इसके साथ ही एक और परेड भी निकलेगी. ये परेड वो किसान निकालेंगे, जो पिछले 61 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि किसान ट्रैक्टर परेड निकालने की जिद पर अड़े हैं. जिसको लेकर देश के अलग-अलग शहरों से किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. यानी 26 जनवरी को राजपथ पर जवान होंगे. वहीं, ट्रैक्टर पर किसान होंगे. किसानों ने ऐलान किया है कि वो गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और एक फरवरी को जब बजट पेश होगा, तो संसद तक पैदल मार्च करेंगे.
और देखें





























