एक्सप्लोरर
चुनाव आयोग का नया प्रयोग, 5 बूथों पर QR कोड वाली पर्चियों का वितरण
हमीरपुर विधानसभा में आज हो रहे उपचुनाव में चुनाव आयोग प्रयोग के तौर पर एक स्टडी के लिए 5 बूथों पर QR कोड वाली वोटर पर्चियों का वितरण कर रहा है। पर्ची को बूथ एप से स्कैन किया जा सकेगा। जिससे मतदाता कई जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस एप के प्रयोग में इंटरनेट सेवा की जरूरत भी नही पड़ेगी। साथ ही फ़र्ज़ी वोटिंग पर लगाम लग जायेगी। यही नहीं इससे अब मतदान तेज़ी से करवाये जा सकते हैं क्योंकि अब मतदाता को लिस्ट में नाम नहीं खोजना पड़ेगा। बस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मतदाता की सारी डिटेल आ जायेगी और मतदाता अपने मत का प्रयोग कर लेगा।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























