एक्सप्लोरर
BJP में शामिल हुए 'AAP' के पूर्व नेता कपिल मिश्रा
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और राज्यसभा सदस्य नेता विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। बता दें कि कपिल मिश्रा काफी समय से आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे थे।वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि लगभग दो साल तक पार्टी में रहते हुए भ्रष्ट सरकार का विरोध करना आसान नहीं था।
और देखें

























