एक्सप्लोरर
देहरादून : जनता से किए 85 फीसदी वादें पूरे किए- सीएम
देहरादून में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ़्रेन्स कर कई मुद्दों पर मीडिया से बात की...प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में सीएम रावत ने कहा कि सरकार ने जो वायदे जनता से किए थे...वो 85 प्रतिशत तक पूरे किए गये हैं... प्रदेश के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने के अलावा गन्ना किसानों का सारा भुगतान किया गया है...मनरेगा के तहत 6 लाख लोगों को रोज़गार दिया जा रहा है...और कुल एक सौ सत्तर करोड़ रुपये की धनराशि इस साल मनरेगा में खर्च की गयी...चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार के रूख को लेकर सीएम रावत ने कहा कि आने वाले समय में तीर्थ पुरोहितों को लाभ होगा और सबके हक़ सुरक्षित रहेंगे...कुंभ आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि कुंभ अपने समय पर होगा...लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पर नियंत्रण रहेगा...केवल पासधारक श्रद्दालु ही कुम्भ में स्नान के लिए आ सकेंगे।
और देखें






























