एक्सप्लोरर
Coronavirus update: नोएडा सेक्टर 8 झुग्गी में 200 कोरोना संदिग्ध
नोएडा के सेक्टर 8 की झुग्गियों में मंगलवार देर रात कोरोना मरीज के सम्पर्क में आने की सूचना मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के लगभग सैकड़ों कर्मचारियों के साथ धावा बोल दिया और लोगों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले झारखंड से एक कोरोना संक्रमित युवक आया था.. उससे लगभग 200 लोग संपर्क में आए.. जिससे जिला प्रशासन को कोरोना फैलने की संभावना दिखाई दी.. इसके बाद कल देर रात जिला प्रशासन ने सेक्टर 8 के जे जे कॉलोनी पहुंचकर सभी लोगों को क्वॉरंटीन के लिए भेजा.. जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर 8 जेजे कॉलोनी की झुग्गियों में संक्रमित संदिग्धों का एक क्लस्टर मिला है। इस वजह से उनकी सुरक्षा के लिए के लिए सभी संदिग्धों को एतिहात के तौर पर क्वारंटाइन किया जा रहा है।
और देखें






























